RIL से लेकर रेल विकास निगम तक… आज दौड़ लगाएंगे ये शेयर, इन वजहों से दिखेगी हलचल

Stocks to watch: घरेलू शेयर बाजार बुधवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए. इस दौरान सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी में 28 अंकों की बढ़त दर्ज की गई. बुधवार को टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंटरग्लोब एविएशन (indiGo),  महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और टेक महिंद्रा के शेयरों में तेजी देखी गई. जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, अडानी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और इटर्नल के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. आज गुरुवार को कारोबारी हफ्ते का चौथा दिन है. आज के कारोबार में जिन कंपनियों के शेयर फोकस में रहने वाले हैं, उनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. 

रिलायंस इंडस्ट्रीज 

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस एंटरप्राइज इंटेलिजेंस (REIL) ने कंपनी की पूरी तरह से मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी रिलायंस इंटेलिजेंस को 596.6 करोड़ रुपये के 59.66 करोड़ इक्विटी शेयर और मेटा प्लेटफॉर्म्स, इंक. की पूरी तरह से मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी फेसबुक ओवरसीज इंक. को 256.6 करोड़ रुपये के 25.65 करोड़ इक्विटी शेयर दिए हैं. इसके चलते RIL के शेयरों में आज हलचल देखने को मिल सकती है. 

रेल विकास निगम

कंपनी को छत्तीसगढ़ के किरंदुल में टाउनशिप बनाने के लिए नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NMDC) से 371.69 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. 

NTPC ग्रीन एनर्जी

NTPC ग्रीन एनर्जी की सब्सिडियरी कंपनी NTPC रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड ने गुजरात में अपने 200 मेगावाट के दयापार विंड एनर्जी प्रोजेक्ट फेज-II के तहत पहले चरण के 50 मेगावाट के कमर्शियल ऑपरेशन का ऐलान कर दिया है. NTPC ग्रीन एनर्जी ग्रुप की मौजूदा कमर्शियल कैपेसिटी 9,151.08 MW है. अब इस नई कैपेसिटी के जुड़ने से NTPC ग्रीन एनर्जी ग्रुप की कुल इंस्टॉल्ड कैपेसिटी बढ़कर 9201.08 MW हो जाएगी. 

KP एनर्जी

कंपनी को गुजरात में 40.8 MW के विंड-सोलर हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट के लिए एनरपार्क एनर्जी से लेटर ऑफ़ अवार्ड (LoA) मिला है, जिसमें लगभग 20.2 MW विंड कैपेसिटी और 20.6 MWp सोलर कैपेसिटी शामिल है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

कमाल कर दिखाएगा यह शेयर, 50 परसेंट तक देगा रिटर्न! क्यों लगातार गिरते एनर्जी स्टॉक पर ब्रोकरेज का भरोसा अटूट

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *