गुरुवार का टैरोकार्ड राशिफल: मकर राशि वालों का रुका काम पूरा होने के योग हैं और कुंभ राशि वालों के लिए नई शुरुआत का दिन रहेगा

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (26 February 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

26 फरवरी, गुरुवार को मेष राशि वालों को अचानक कॉल, डील या जॉब से जुडी अच्छी खबर मिल सकती है। मिथुन राशि के लोग लक्ष्य पर फोकस रखकर आगे बढेंगे। करियर में लीडरशिप का मौका भी मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों के करियर में नए कॉन्टैक्ट बनेंगे। मकर राशि वालों का रुका काम पूरा होने के योग हैं। कुंभ राशि वालों के लिए नई शुरुआत का दिन है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – एट ऑफ वांड्स आज आप उत्साह और तेज ऊर्जा से भरे रहेंगे। हाउसवाइफ घर के काम तेजी से निपटा सकती है और परिवार में हलचल बढी रहेगी। धन से जुडा कोई संदेश या खबर फायदा दे सकती है। बिजनेस में त्वरित डील बनने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य की यात्रा तय हो सकती है। किसी का फोन कॉल दिन का महत्वपूर्ण मोड साबित होगा। छोटी गलतफहमी जल्दी सुलझ जाएगी। आप स्थितियों पर तेजी से प्रतिक्रिया देंगे और रुकी हुई योजनाएं आगे बढेंगी। प्रतीक्षा खत्म होने जैसा अनुभव होगा। आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा और साहस सफलता दिलाएगा।

करियर – लॉ प्रोफेशन में केस तेजी से आगे बढ सकता है। मेडिकल क्षेत्र के लोगों को आपात कॉल मिल सकती है। प्रमोशन को लेकर सकारात्मक चर्चा आगे बढेगी। नई जॉब का ऑफर अचानक आ सकता है। ट्रांसफर की सूचना भी मिल सकती है। आज समय प्रबंधन बहुत जरूरी रहेगा। आपकी तेज सोच और तुरंत निर्णय लेने की क्षमता वरिष्ठों को प्रभावित करेगी। सोच-समझकर लिया गया जोखिम लाभ दे सकता है। लव – अचानक मिला कोई मैसेज दिल को छू सकता है। सिंगल लोगों को नया प्रस्ताव मिल सकता है। रिलेशनशिप में दूरी कम होगी। मैरिड लोगों के बीच रोमांच और अपनापन बढेगा। छोटी बहस जल्दी खत्म हो जाएगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। शाम को कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आएगी और मन प्रसन्न रहेगा। हेल्थ – रक्तचाप में हल्का उतार-चढाव हो सकता है। पैरों में थकान महसूस हो सकती है। बिजी रूटीन की वजह से तनाव बढ सकता है। हल्की स्ट्रेचिंग लाभ देगी। दवाइयों की मात्रा संतुलित रखें। योग और सांस संबंधी अभ्यास से शरीर और मन दोनों संतुलित रहेंगे। लकी रंग – वार्म कोरल, लकी नंबर – 9

वृष – नाइट ऑफ पेंटाकल्स आज धैर्य, अनुशासन और निरंतरता की परीक्षा होगी। काम धीरे चलेगा, लेकिन सही दिशा में आगे बढेगा। हाउसवाइफ बजट और घरेलू खर्चों को व्यवस्थित करने में सफल रहेगी। धन धीरे-धीरे संचित होगा और आर्थिक सोच व्यावहारिक रहेगी। बिजनेस में लंबी अवधि की योजना पर काम होगा। परिवार के निर्णय सोच-समझकर लिए जाएंगे। छोटी जिम्मेदारी बढ सकती है। किसी मित्र से व्यावहारिक सलाह मिलेगी। आप जल्दबाजी से बचेंगे और मेहनत पर ध्यान रहेगा। आज परिणाम धीमे मिलेंगे, लेकिन मजबूत और टिकाऊ रहेंगे। स्थायित्व का महत्व समझ आएगा।

करियर – आर्ट्स क्षेत्र में स्थिर आय का आधार मजबूत होगा। लॉ प्रोफेशन में केस धीरे-धीरे आगे बढेगा। प्रमोशन देर से सही, लेकिन निश्चित दिशा में जाता दिखेगा। नई जॉब की संभावना स्थिर दिखेगी। ट्रांसफर की उम्मीद कम रहेगी। अनुशासन और भरोसेमंद काम की वजह से आपकी पहचान मजबूत होगी। वरिष्ठ आपसे संतुष्ट रहेंगे। जोखिम टालना आज बेहतर रहेगा। मेहनत रंग लाएगी और सफलता टिकाऊ होगी। लव – रिलेशनशिप में धैर्य की जरूरत रहेगी। छोटी नाराजगी धीरे-धीरे खत्म होगी। मैरिड लोगों के बीच जिम्मेदारियां बांटने की भावना बढेगी। किसी पुराने वादे को पूरा करने का समय आ सकता है। आप रिश्तों में सुरक्षा और स्थिरता चाहेंगे। शाम को शांत और सार्थक बातचीत होगी। भरोसा बढेगा, दूरी कम होगी। आप समझेंगे कि समय देकर ही रिश्ता मजबूत बनता है। हेल्थ – कुछ लोगों को गर्दन या कंधे में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। पाचन सामान्य रहेगा। मन अपेक्षाकृत शांत रहेगा। आज नियमित व्यायाम जरूरी रहेगा। भारी भोजन से बचें और पर्याप्त पानी पिएं। धीरे-धीरे चलने वाली दिनचर्या भी आज आपके लिए फायदेमंद रहेगी। लकी रंग – ब्राउन, लकी नंबर – 7

मिथुन – द चैरियट आज दृढ संकल्प सबसे मजबूत ताकत रहेगा। मन लक्ष्य पर केंद्रित रहेगा और काम में गति आएगी। बच्चे प्रतिस्पर्धा या किसी एक्टिविटी को लेकर उत्साहित रहेंगे। हाउसवाइफ घर के काम तेजी से संभालेगी। धन से जुडा कोई निर्णय साहस के साथ लिया जाएगा। बिजनेस में आगे बढने का अवसर मिलेगा। किसी यात्रा की योजना बन सकती है। परिवार के मतभेद नियंत्रण में आएंगे। आप आत्मविश्वास से बात करेंगे। विलंब खत्म होगा और नियंत्रण आपके हाथ में रहेगा। विरोधी शांत होंगे। फैसले स्पष्ट होंगे, प्रयास तेज होंगे और सफलता निकट दिखाई देगी। मन मजबूत रहेगा।

करियर – टेक्निकल फील्ड में काम करने वालों को लीडरशिप का मौका मिल सकता है। मैनेजमेंट क्षेत्र में टीम आपका अनुसरण करेगी। मेडिकल क्षेत्र में कठिन केस सुलझ सकता है। प्रमोशन की संभावना मजबूत रहेगी। नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। ट्रांसफर लाभकारी रहेगा। आपकी मेहनत और दिशा स्पष्ट रहेगी। जीत आपके पक्ष में झुकती दिखेगी। लव – प्रेम जीवन में उत्साह बढेगा। सिंगल लोगों का आत्मविश्वास आकर्षण बढाएगा। रिलेशनशिप में आगे की दिशा तय हो सकती है। पुरानी बहस का अंत होगा। अचानक यात्रा या बाहर जाने का मौका प्रेम को मजबूत करेगा। साथी आपका समर्थन करेगा। शाम को रोमांचक पल मिल सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि साथ मिलकर आगे बढना ही असली जीत है। भरोसा गहरा होगा। हेल्थ – कुछ लोगों को मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है, इसलिए वार्मअप जरूरी रहेगा। अधिक काम की वजह से थकान हो सकती है। संतुलित आहार लें। नियमित व्यायाम और पर्याप्त पानी लाभ देंगे। शरीर को चलायमान रखना आज जरूरी है। लकी कलर – मिंट ग्रीन, लकी नंबर – 5

कर्क – किंग ऑफ स्वॉर्ड्स आज स्पष्ट सोच, तर्क शक्ति और निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। मन भावनाओं से ऊपर उठकर व्यावहारिक ढंग से काम करेगा। हाउसवाइफ घर के लिए नियम तय कर सकती है। परिवार में फैसले व्यवहारिक आधार पर होंगे। माहौल थोड़ा औपचारिक और संयमित रह सकता है। धन से जुडा कोई बडा फैसला लिया जा सकता है। किसी पुराने विवाद पर अंतिम निर्णय की स्थिति बन सकती है। आप साफ शब्दों में बात करेंगे। भ्रम दूर होंगे। आज भावनाओं से ज्यादा तर्क चलेगा। अधिकार मजबूत होगा और लोग आपकी सलाह मानेंगे।

करियर – आर्ट्स क्षेत्र में आपकी अलग सोच पहचान बनाएगी। लॉ प्रोफेशन में निर्णायक तर्क जीत दिला सकता है। फ्रीलांसर को बडा क्लाइंट या मजबूत अनुबंध मिल सकता है। बिजनेस में नई रणनीति लागू करने का समय है। प्रमोशन की संभावना मजबूत है। नई जॉब का प्रस्ताव जिम्मेदारी वाली भूमिका दे सकता है। आज विश्लेषण क्षमता सफलता देगी और आपकी सख्ती सम्मान बढाएगी। लव – सिंगल लोगों को परिपक्व और समझदार व्यक्ति आकर्षित कर सकता है। रिलेशनशिप में स्पष्ट नियम या सीमाएं तय हो सकती हैं। मैरिड लोगों के बीच जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर चर्चा होगी। छोटी गलतफहमी तर्क से सुलझ जाएगी। आज दिल से ज्यादा दिमाग काम करेगा, लेकिन साथी आपकी साफगोई की सराहना करेगा। आप सच्चाई छिपाने के बजाय खुलकर बात करेंगे, जिससे भरोसा मजबूत होगा। शाम को शांत संवाद संभव है। हेल्थ – कुछ लोगों को कंधों में जकडन हो सकती है। ज्यादा सोचने से सिर भारी लग सकता है। पर्याप्त विश्राम जरूरी रहेगा। नमक कम करना लाभ देगा। हल्की वॉक और स्ट्रेचिंग से ऊर्जा संतुलित होगी। दिन के अंत तक थकान कम महसूस होगी। लकी कलर – मैरून, लकी नंबर – 9

सिंह – सेवन ऑफ पेंटाकल्स आज धैर्य की परीक्षा वाला दिन रहेगा। किए गए काम का परिणाम तुरंत नहीं दिखेगा, लेकिन मेहनत बेकार नहीं जाएगी। बच्चे किसी प्रतियोगिता या नतीजे का इंतजार कर सकते हैं। हाउसवाइफ घर की योजनाओं की समीक्षा करेगी। धन से जुडे निवेश या खर्च की दोबारा जांच होगी। बिजनेस में लाभ धीमा रह सकता है। किसी मित्र से उपयोगी सलाह मिलेगी। पुराने फैसले पर पुनर्विचार होगा। धीरे-धीरे प्रगति दिखेगी। धैर्य ही सफलता दिलाएगा। मन संयमित रहेगा और समय धीरे-धीरे आपके पक्ष में काम करेगा।

करियर – मैनेजमेंट क्षेत्र में प्रदर्शन समीक्षा हो सकती है। मेडिकल क्षेत्र में उपचार या प्रयास का असर धीरे दिखेगा। फ्रीलांसर भुगतान की प्रतीक्षा कर सकते हैं। बिजनेस में निवेश का रिटर्न देर से मिलेगा। प्रमोशन प्रक्रिया धीमी रह सकती है। नई जॉब का उत्तर विलंब से आ सकता है। आज विश्लेषण और धैर्य जरूरी है। वरिष्ठों से चर्चा लाभ देगी और आने वाले समय में बडा फायदा संभव है। लव – प्रेम में प्रतीक्षा का भाव रहेगा। सिंगल लोग किसी उत्तर या संकेत का इंतजार करेंगे। रिलेशनशिप में भविष्य को लेकर चर्चा होगी। हल्की दूरी बनी रह सकती है। आज दिल अधीर हो सकता है, लेकिन साथी की तरफ से स्पष्ट जवाब मिलने में समय लग सकता है। किसी पुराने वादे को याद किया जाएगा। आप समझेंगे कि सही समय पर ही रिश्ता अच्छी तरह फलता है। हेल्थ – कुछ लोगों को पेट से जुडी हल्की समस्या रह सकती है। विटामिन की कमी पर ध्यान जाने की संभावना है। नियमित दिनचर्या बनाए रखें। अधिक काम से बचें। दवा समय पर लें। लंबे इलाज या पुरानी समस्या में धीरे-धीरे सुधार दिखाई दे सकता है। लकी कलर – गोल्डन येलो, लकी नंबर – 3

कन्या – थ्री ऑफ वांड्स आज दूरदृष्टि और भविष्य की सोच मजबूत रहेगी। बुजुर्ग अपने अनुभव से सही दिशा देंगे। बच्चे नई गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे। हाउसवाइफ घर के विस्तार या सुधार की योजना बना सकती है। परिवार में आगे बढने, बदलने या नई दिशा लेने की चर्चा होगी। धन को लेकर लंबी अवधि की योजना बनेगी। बिजनेस में बाहरी संपर्क बढेंगे। यात्रा की तैयारी भी संभव है। आप नए अवसरों को पहचान पाएंगे। परिणाम की उम्मीद जगेगी, मन उत्साहित रहेगा और नई दिशा आकर्षित करेगी।

करियर – टेक्निकल फील्ड के लोगों को विदेश या दूर स्थान से जुडा प्रोजेक्ट मिल सकता है। लॉ प्रोफेशन में नया केस दूसरे शहर से आ सकता है। मैनेजमेंट में विस्तार योजना बनेगी। मेडिकल क्षेत्र में रिसर्च या नया सीखने का अवसर मिल सकता है। बिजनेस में निर्यात या बाहरी विस्तार का विचार मजबूत होगा। प्रमोशन आगे चलकर संभव दिखेगा। नई जॉब के लिए इंटरव्यू कॉल मिल सकती है। ट्रांसफर भी लाभकारी रह सकता है। लव – प्रेम में नई संभावना दिखेगी। सिंगल लोगों को दूर स्थान से प्रस्ताव या संपर्क मिल सकता है। रिलेशनशिप में भविष्य की योजना बनने लगेगी। मैरिड लोगों के बीच यात्रा या साथ समय बिताने की चर्चा होगी। छोटी दूरी कम होगी। मित्रता में सहयोग बढेगा। आप रिश्ते में नए आयाम ढूंढेंगे। पुराने विवाद पर सकारात्मक मोड आ सकता है। शाम को प्रेरक बातचीत होगी। हेल्थ – लंबी यात्रा या अधिक भागदौड से थकान संभव है। पाचन सामान्य रहेगा। हल्का व्यायाम लाभ देगा। नियमित नींद जरूरी रहेगी। लंबे समय की समस्या में सुधार दिख सकता है। प्रकृति के बीच समय बिताना मन और शरीर दोनों के लिए अच्छा रहेगा। लकी रंग – टील, लकी नंबर – 2

तुला – द मून आज मन में द्वंद्व रह सकता है। बाहर से सब सामान्य दिखेगा, लेकिन अंदर संशय बना रहेगा। बुजुर्गों की बात पूरी तरह समझ में न आए तो दोबारा पूछें। बच्चे अजीब सपने या संवेदनशील बातें साझा कर सकते हैं। हाउसवाइफ किसी बात को अपने तक रख सकती है। धन से जुडी सूचना अधूरी मिल सकती है। बिजनेस में भ्रम या गलतफहमी फैलने की आशंका है। किसी पुराने विषय पर शंका फिर उठ सकती है। मित्र का व्यवहार बदला हुआ लग सकता है। रात का समय अधिक प्रभावी रहेगा। अंतर्ज्ञान मजबूत होगा, लेकिन डर का सामना करना पड सकता है।

करियर – अनिश्चितता बनी रह सकती है। टेक्निकल फील्ड में डाटा या रिपोर्ट पूरी तरह साफ नहीं होगी। लॉ प्रोफेशन में कुछ तथ्य छिपे हुए मिल सकते हैं। मैनेजमेंट क्षेत्र में अफवाहें असर डाल सकती हैं। फ्रीलांसर को भुगतान में देरी संभव है। बिजनेस में साझेदारी को लेकर संदेह हो सकता है। प्रमोशन की खबर पक्की नहीं होगी। नई जॉब की सूचना अपूर्ण मिल सकती है। दस्तावेज ध्यान से पढें। आपकी सूझबूझ आज काम आएगी। लव – प्रेम में आकर्षण और कन्फ्यूजन साथ चल सकते हैं। रिलेशनशिप में शक की स्थिति बन सकती है। मैरिड लोगों के बीच अधूरी बात तनाव दे सकती है। दिल असमंजस में रहेगा। कोई छिपी बात सामने आ सकती है। सही और खुली बातचीत से सच्चाई सामने आएगी। भरोसा डगमगा सकता है, लेकिन टूटेगा नहीं। संयम और धैर्य बहुत जरूरी है। हेल्थ – कुछ लोगों को सिरदर्द या चक्कर की शिकायत हो सकती है। हार्मोनल असंतुलन हल्का महसूस हो सकता है। मेडिटेशन लाभ देगा। स्क्रीन समय कम रखें। दवा सावधानी से लें। नियमित दिनचर्या अपनाने से राहत मिलेगी। लकी रंग – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 6

वृश्चिक – नाइन ऑफ पेंटाकल्स आज आत्मनिर्भरता का भाव मजबूत रहेगा। आप अपने प्रयासों और उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे। हाउसवाइफ अपनी योजना सफल होते देखकर संतोष पाएगी। घर और वातावरण शांत, सलीकेदार और संतुलित रहेगा। धन स्थिर रूप से बढेगा। बिजनेस में लाभ साफ दिखाई देगा। किसी व्यक्तिगत उपलब्धि पर छोटा उत्सव हो सकता है। आप अकेले समय का आनंद भी ले पाएंगे। आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। जोखिम कम लेंगे। मेहनत का फल दिखाई देगा और निर्णय परिपक्व रहेंगे।

करियर – व्यक्तिगत पहचान मजबूत होगी। टेक्निकल फील्ड में आपकी विशेषज्ञता की सराहना होगी। आर्ट्स क्षेत्र में पर्सनल ब्रांड मजबूत होगा। मेडिकल क्षेत्र में निजी उपलब्धि दर्ज हो सकती है। फ्रीलांसर को प्रीमियम प्रोजेक्ट मिल सकता है। बिजनेस में व्यक्तिगत निवेश लाभ दे सकता है। प्रमोशन की संभावना प्रबल रहेगी। नई जॉब का ऑफर बेहतर पैकेज के साथ मिल सकता है। लव – सिंगल लोग पहले खुद को प्राथमिकता देंगे और यही उनके आकर्षण को बढाएगा। रिलेशनशिप में स्वतंत्रता और निजी स्पेस का सम्मान बढेगा। मैरिड लोगों के बीच एक-दूसरे की उपलब्धि पर गर्व की भावना रहेगी। पुराने रिश्तों से तुलना करने की आदत कम होगी। आप खुद को पर्याप्त महसूस करेंगे। शाम को सुकून भरा समय मिलेगा। भरोसा गहरा होगा। हेल्थ – शरीर पहले से अधिक फिट महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को त्वचा में चमक नजर आएगी। रक्तचाप स्थिर रहेगा। शाम तक हल्की थकान संभव है। पर्याप्त पानी पिएं। पौष्टिक भोजन लें। नियमित व्यायाम जारी रखें। लकी रंग – डस्टी रोज, लकी नंबर – 9

धनु – द जस्टिस आज निष्पक्षता, संतुलन और सही निर्णय की परीक्षा होगी। सही और गलत बात स्पष्ट नजर आएगी। हाउसवाइफ घर के नियम व्यवस्थित कर सकती है। परिवार में किसी पुराने विवाद पर निर्णय की स्थिति बनेगी। वातावरण थोड़ा औपचारिक और संयमित रह सकता है। धन से जुडा हिसाब साफ करना जरूरी होगा। बिजनेस में कानूनी या दस्तावेजी विषय सामने आ सकते हैं। कागज ध्यान से देखें। आज भावनाओं से ज्यादा तर्क काम करेगा। मित्र से साफ बातचीत होगी। पक्षपात से बचना होगा। सच बोलना जरूरी रहेगा और आत्मसम्मान बढेगा।

करियर – आर्ट्स क्षेत्र में निष्पक्ष प्रतिक्रिया मिलेगी। लॉ प्रोफेशन में फैसला आपके पक्ष में जा सकता है। मैनेजमेंट क्षेत्र में अनुशासन लागू करना पड सकता है। मेडिकल क्षेत्र में नैतिक निर्णय महत्वपूर्ण रहेगा। प्रमोशन प्रदर्शन के आधार पर तय होगा। नई जॉब का परिणाम मेरिट से मिल सकता है। आज पारदर्शिता लाभ देगी। आपकी ईमानदारी आपकी पहचान बनेगी। लव – रिलेशनशिप में बराबरी और जिम्मेदारी की बात होगी। मैरिड लोगों के बीच काम और जिम्मेदारियों का बांटवारा तय हो सकता है। आज दिल न्याय और संतुलन चाहता है। किसी पुराने विवाद पर निष्कर्ष निकल सकता है। भावनाएं तर्क के साथ चलेंगी। शाम को गंभीर लेकिन साफ बातचीत संभव है। भरोसा पारदर्शिता से मजबूत होगा। आप समझेंगे कि संतुलन ही प्रेम को टिकाऊ बनाता है। हेल्थ – नमक का सेवन नियंत्रित रखें। नियमित दिनचर्या अपनाएं। मानसिक तनाव से बचें। योग से लचीलापन बढेगा। नींद पूरी करें। संतुलित भोजन जरूरी है। लंबे समय की छोटी समस्या में सुधार हो सकता है। लकी रंग – नेवी ब्लू, लकी नंबर – 8

मकर – द वर्ल्ड आज पूर्णता, उपलब्धि और संतोष का अनुभव होगा। लंबे समय से चल रहा कोई काम पूरा हो सकता है। बच्चे किसी उपलब्धि से उत्साहित रहेंगे। हाउसवाइफ घर की योजना सफल होते देखकर संतोष महसूस करेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। वातावरण उत्सव जैसा बन सकता है। धन से जुडी अच्छी खबर मिलने के योग हैं। बिजनेस में कोई बडा चक्र पूरा होगा। लक्ष्य प्राप्ति पर छोटा सेलिब्रेशन संभव है। मित्र बधाई दे सकते हैं। पुरानी चिंता कम होगी या समाप्त हो सकती है।

करियर – आर्ट्स क्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। लॉ प्रोफेशन में केस का अंतिम फैसला आपके पक्ष में जा सकता है। फ्रीलांसर कोई बडा अनुबंध सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। बिजनेस में विस्तार योजना सफल रहेगी। प्रमोशन की संभावना मजबूत है। नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। वरिष्ठ प्रशंसा करेंगे। आय में वृद्धि के संकेत हैं। लव – रिलेशनशिप में स्थिरता और संतुलन आएगा। मैरिड लोगों के बीच सामंजस्य बढेगा। आज दिल शांत और संतुष्ट रहेगा। किसी पुराने मतभेद का अंत हो सकता है। मित्रता और परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। साथी के साथ भविष्य की योजना बन सकती है। छोटा उत्सव या खास समय साथ बिताने का मौका मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि रिश्ता सही दिशा में है। भरोसा मजबूत होगा। हेल्थ – हेल्थ में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। शरीर मजबूत महसूस होगा। कुछ लोगों को पुरानी थकान के बाद राहत मिलेगी। नियमित व्यायाम का लाभ दिखेगा। पाचन संतुलित रहेगा। नींद बेहतर होगी। दिन के अंत तक ऊर्जा अच्छी बनी रहेगी। लकी रंग – पर्पल, लकी नंबर – 1

कुंभ – नाइट ऑफ वांड्स आज जोश, रोमांच और तेज पहल का दिन रहेगा। मन नई दिशा में तेजी से दौड सकता है। हाउसवाइफ अचानक बदलाव का निर्णय ले सकती है। परिवार में हलचल और गतिविधि बनी रहेगी। धन किसी तेज अवसर से जुड सकता है। बिजनेस में अचानक प्रस्ताव मिलने के योग हैं। छोटी यात्रा संभव है। मित्र एडवेंचर या आउटिंग का प्लान बना सकते हैं। आप जोखिम लेने के लिए तैयार रहेंगे, लेकिन धैर्य थोड़ा कम रहेगा। आज उत्साह रास्ता दिखाएगा। अधूरा काम तेजी से पूरा होगा। आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा और नई शुरुआत का साहस मिलेगा।

करियर – टेक्निकल फील्ड में नया इनोवेटिव प्रोजेक्ट मिल सकता है। आर्ट्स क्षेत्र में स्टेज परफॉर्मेंस या पब्लिक प्रेजेंस का मौका मिल सकता है। लॉ प्रोफेशन में बहस में आपकी ऊर्जा साफ दिखेगी। फ्रीलांसर को शॉर्ट टर्म असाइनमेंट मिल सकता है। प्रमोशन की चर्चा तेज हो सकती है। नई जॉब का ऑफर अचानक आ सकता है। ट्रांसफर रोमांचक जगह पर होने की संभावना है। लव – रिलेशनशिप में उत्साह बढेगा। मैरिड लोगों के बीच अचानक बनाया गया प्लान खुशी देगा। आज दिल की धडकन तेज रहेगी और भावनाएं खुलकर सामने आएंगी। छोटी बहस जल्दी खत्म हो जाएगी। मित्रता में भी गर्मजोशी बनी रहेगी। आप पहल करने से नहीं डरेंगे। साथी आपके साहस और खुलापन की सराहना करेगा। शाम को सरप्राइज मिल सकता है। दूरी कम होगी और प्रेम में नई चिंगारी जलेगी। हेल्थ – तेज गतिविधि के कारण थकान हो सकती है। पर्याप्त पानी पिएं। वार्मअप और स्ट्रेचिंग जरूरी रहेगी। संतुलित आहार लें। नींद कम होने पर चिडचिडापन बढ सकता है। दिन के अंत में थकावट महसूस हो सकती है, इसलिए आराम जरूर करें। लकी रंग – पिस्ता ग्रीन, लकी नंबर – 5

मीन – थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स आज दिल थोड़ा भारी रह सकता है। किसी पुराने शब्द, घटना या व्यवहार की चुभन फिर महसूस हो सकती है। बुजुर्ग सख्त लेकिन सच्ची सलाह दे सकते हैं। बच्चे संवेदनशील व्यवहार दिखा सकते हैं। हाउसवाइफ मन की बात दबाकर रख सकती है। परिवार में अनकही बातें तनाव दे सकती हैं। माहौल भावुक रहेगा। धन से जुडी हल्की निराशा संभव है। बिजनेस में असहमति उभर सकती है। किसी मित्र से दूरी महसूस हो सकती है। आज सच सामने आने से भ्रम टूटेगा। भावनाएं बाहर आएंगी और उससे हल्कापन भी मिलेगा। आत्मविश्लेषण होगा। गलती स्वीकार करने से राहत मिलेगी। दर्द अस्थायी रहेगा, लेकिन सीख गहरी होगी।

करियर – आज आलोचना का सामना करना पड सकता है। टेक्निकल फील्ड में प्रोजेक्ट पर सवाल उठ सकते हैं। आर्ट्स क्षेत्र में अपेक्षित सराहना न मिलने से मन खिन्न हो सकता है। लॉ प्रोफेशन में कोई निर्णय निराश कर सकता है। बिजनेस में साझेदारी को लेकर विवाद उभर सकता है। प्रमोशन टल सकता है। नई जॉब का उत्तर नकारात्मक भी आ सकता है। आज धैर्य रखें। प्रतिक्रिया देने से पहले पूरा सोचें। लव – लव लाइफ में भावनात्मक चोट की संभावना है। सिंगल लोग पुराने अस्वीकार या पुरानी याद को फिर महसूस कर सकते हैं। रिलेशनशिप में गलतफहमी बढ सकती है। मैरिड लोगों के बीच तीखी बातचीत संभव है। किसी संदेश या शब्द से मन दुखी हो सकता है। आप सच जानना चाहेंगे। आंसू भी राहत दे सकते हैं। शाम तक स्थिति कुछ साफ हो सकती है। माफी देने या बात साफ करने से मन हल्का होगा। हेल्थ – भूख कम लग सकती है। पर्याप्त पानी लें। आज हल्का भोजन करें। गहरी सांस लेने के अभ्यास से राहत मिलेगी। ध्यान जरूरी रहेगा। हल्की वॉक लाभ देगी। अच्छा संगीत मन को शांत करेगा। दिन के अंत तक स्थिति बेहतर हो सकती है। लकी कलर – मिडनाइट ब्लू, लकी नंबर – 4

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *