Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 25 फरवरी की शुरुआत पॉजिटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 304.20 अंक या 0.37 प्रतिशत उछल गया. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 82,530.12 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी तेजी देखने को मिल रही है. निफ्टी 50 87.95 अंक या 0.35 फीसदी उछलकर 25,512.60 के लेवल पर ओपन हुआ था.
सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 485 अंक की तेजी के साथ 82,711 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 138 अंक उछल गई थी और 25,563 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.
बीएसई के टॉप गेनर और लूजर
बीएसई बास्केट से टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, पावरग्रिड और एनटीपीसी टॉप गेनर थे. वहीं टॉप लूजर की बात करें तो, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, मारुति और एसबीआई एन रहे थे.
मंगलवार को कैसा रहा था मार्केट?
भारतीय शेयर मार्केट में मंगलवार, 24 फरवरी के कारोबारी दिन जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 1068.74 अंक या 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,225.92 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 288.35 अंक या 1.12 प्रतिशत फिसलकर 25,424.65 के लेवल पर बंद हुए थे.
बीएसई बास्केट से एनटीपीसी, टाटा स्टील, टाइटन, पावरग्रिड और रिलायंस टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एटरनल, टीसीएस और ट्रेंट रहे थे.
निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी और निफ्टी मिडकैप 100 के शेयरों में गिरावट थी. वहीं निफ्टी एफएमसीजी के शेयरों में तेजी थी. मंगलवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 7 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 23 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: देश में बढ़ रहा कर्ज का बोझ, 162 लाख करोड़ पहुंचा रिटेल लोन पोर्टफोलियो; आंकड़ों से समझें इसकी बढ़ती कहानी
.