सुबह खाली पेट खाएं ये पत्ती, बीमारियों से रखें दूर और खाने को दें नया स्वाद

Last Updated:

आज के समय में गलत खान-पान और अनियमित दिनचर्या की वजह से हमारे शरीर में कई तरह की गंभीर बीमारियां पनप रही हैं, जो इलाज के बावजूद भी परेशान करती हैं. लेकिन, आयुर्वेद में आज भी उनके लिए सरल और प्रभावी उपाय मौजूद हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं करी पत्ते की, जिसका उपयोग न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए किया जाता है, बल्कि इसे रेसिपी में स्वाद बढ़ाने के लिए भी प्रयोग किया जाता है.

सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव बताते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए करी पत्ता काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-डायबिटिक गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज के मरीज को काफी आराम मिलता है.

pachan tantra

डॉ. संतोष आगे बताते हैं कि करी पत्ता लोगों के पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स पाचन को दुरुस्त करते हैं. इसके साथ ही यह गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है.

kari patta

करी पत्ते में मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायक होता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से आंखों की कमजोरी दूर होती है और आंख से निकलने वाला कीचड़ या अनावश्यक रूप से निकलने वाला पानी की समस्या से लोगों को राहत मिलती है.

kari patta

करी पत्ते को सुबह-सुबह खाली पेट इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि इस समय खाली पेट करी पत्ते का जूस पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर में जमी चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है. यह वजन घटाने में मदद करता है और शरीर को डिटॉक्स भी करता है, जिससे मोटापा कम होता है.

kari patta

करी पत्ते में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. यह संक्रमण से बचाने में मदद करता है और शरीर को ऊर्जा से भरपूर बनाए रखता है. यह हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और कई तरह की बीमारियों से लड़ने में सहायता प्रदान करता है.

kari patta

डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खाली पेट करी पत्ते का जूस पीना चाहिए. यह शरीर को डिटॉक्स करता है और वजन घटाने में मदद करता है. खाने में करी पत्ते का इस्तेमाल करना भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है. सब्जी, दाल और चटनी में करी पत्ता डालने से स्वाद और सेहत दोनों का लाभ मिलता है.

kari patta

करी पत्ते की चाय बनाएं और इसे पानी में उबालकर चाय की तरह पी सकते हैं, जिससे पाचन और इम्यूनिटी मजबूत होती है. करी पत्ता न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है. इसे नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करके आप बेहतर स्वास्थ्य और मजबूत इम्यूनिटी पा सकते हैं.

kari patta

करी पत्ता पेट में एसिडिटी को कम करता है और पाचन सिस्टम को स्वस्थ रखता है. अगर आप नियमित रूप से करी पत्ते का सेवन करते हैं, तो यह गैस्ट्रिक समस्याओं और अपच से राहत दिलाने में मदद करता है. हमें रोजाना 5-10 करी पत्ते चबाकर खाने चाहिए.

homelifestyle

सुबह खाली पेट खाएं ये पत्ती, बीमारियों से रखें दूर और खाने को दें नया स्वाद

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *