होली-नवरात्रि और हिंदू नववर्ष, जानें मार्च में आने वाले सभी व्रत और त्योहार

उज्जैन. हिंदू धर्म की परंपराओं और पंचांग के अनुसार मार्च का महीना आध्यात्मिक रूप से बेहद खास माना जाता है. जैसे ही फरवरी समाप्त होती है, वैसे ही मार्च माह अपने साथ कई धार्मिक पर्व, व्रत और पूजन के शुभ अवसर लेकर आता है. यह समय श्रद्धा और भक्ति से सराबोर होता है, जब घर-घर में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों का माहौल बनता है. इसी अवधि में फाल्गुन मास का समापन होता है और चैत्र मास की शुरुआत का संकेत मिलने लगता है. मौसम में बदलाव के साथ-साथ यह काल आध्यात्मिक ऊर्जा से भी भरपूर माना जाता है. मान्यता है कि इस समय किए गए जप, तप, दान और व्रत का विशेष फल प्राप्त होता है. धार्मिक दृष्टि से यह अवधि साधना, उपवास और भगवान की आराधना के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है, इसलिए भक्तजन इस पूरे समय को पुण्य अर्जित करने और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर मानते हैं.

चैत्र माह हिंदू कैलेंडर का पहला महीना होता है. इस माह में कई प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं, जैसे- प्रदोष भगवान शिव की पूजा का दिन होता है जबकि मार्च के महीने में होली भी मनाई जाती है, जो खुशी और प्रेम का प्रतीक है. इस महीने में पापमोचनी एकादशी भी होती है, जिसे भगवान विष्णु के आशीर्वाद के लिए मनाया जाता है. चैत्र माह के दौरान दान-पुण्य करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. वहीं चैत्र नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए धरती पर आती हैं.

मार्च 2026 में पड़ने वाले व्रत और त्योहार
1 मार्च 2026, रविवार- प्रदोष व्रत

2 मार्च 2026, सोमवार- फाल्गुन चौमासी चौदस

3 मार्च 2026, मंगलवार- होलिका दहन (छोटा होली), वसंत पूर्णिमा व्रत, चंद्र ग्रहण, फाल्गुन पूर्णिमा

4 मार्च 2026, बुधवार- होली, चैत्र महीने का आरंभ हिंदू धर्म का नया साल आरंभ

5 मार्च 2026, गुरुवार- भाई दूज

6 मार्च 2026, शुक्रवार- भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी

8 मार्च 2026, रविवार- रंग पंचमी

10 मार्च 2026, मंगलवार- शीतला सप्तमी

11 मार्च 2026, बुधवार- शीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी (मासिक)

15 मार्च 2026, रविवार- कृष्ण नृसिंह द्वादशी, पापमोचिनी एकादशी, मीन संक्रांति

16 मार्च 2026, सोमवार- प्रदोष व्रत

17 मार्च 2026, मंगलवार- मासिक शिवरात्रि

18 मार्च 2026, बुधवार- दर्श अमावस्या

19 मार्च 2026, गुरुवार- युगादी, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि आरंभ

20 मार्च 2026, शुक्रवार- झूलेलाल जयंती, चंद्र दर्शन

21 मार्च 2026, शनिवार- मत्स्य जयंती, गौरी पूजा, गणगौर

22 मार्च 2026, रविवार- वासुदेव चतुर्थी

23 मार्च 2026, सोमवार- लक्ष्मी पंचमी, मासिक कार्तिगाई

24 मार्च 2026, मंगलवार- संकन्द षष्ठी, रोहिणी व्रत, यमुना छठ

26 मार्च 2026, गुरुवार- राम नवमी, महातारा जयंती, अशोक अष्टमी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी

27 मार्च 2026, शुक्रवार- राम नवमी (इस्कॉन), स्वामीनारायण जयंती

29 मार्च 2026, रविवार- कामदा एकादशी, वामन द्वादशी

30 मार्च 2026, सोमवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)

31 मार्च 2026, मंगलवार- महावीर जयंती

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *