Pakistan vs England Score: पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा है. सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान एक बार फिर टीम के टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 63 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. मगर अंतिम 3 ओवरों में पाक बल्लेबाजी का पूरी तरह दम निकल गया. सैम अयूब से लेकर कप्तान सलमान आगा तक बड़े-बड़े धुरंधर इस मुकाबले में फ्लॉप रहे.
शुरुआत और अंत, दोनों रहे बुरे
पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी, लेकिन उसके लिए पारी की शुरुआत और अंत भी बुरा रहा. पारी की पहली 21 गेंदों के भीतर पाक टीम 2 विकेट खो चुकी थी और सिर्फ 27 रन बनाए. मिडिल ओवरों में बाबर आजम (25 रन) और फखर जमान (25 रन) ने साहिबजादा फरहान के साथ मिलकर जैसे-तैसे टीम को मुश्किल से उबारा. साहिबजादा फरहान ने इस वर्ल्ड कप में तीसरी बार 50+ स्कोर बनाया.
एक समय पाकिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए थे. अंतिम 3 ओवर पाक टीम के लिए बहुत बुरे साबित हुए. अंतिम 18 गेंदों पर पाकिस्तानी बल्लेबाज सिर्फ 24 रन बना सके और 5 विकेट गंवा दिए. आखिरी 5 ओवरों की बात करें तो पाकिस्तान की टीम ने 52 रन तो बनाए, लेकिन 6 विकेट खो दिए.
बाबर आजम एक बार फिर टीम पर बोझ साबित हुए, क्योंकि उनकी 25 रनों की पारी 104 के स्ट्राइक रेट से आई. दूसरी ओर शादाब खान ने जरूर 11 गेंद में 23 रनों की तेजतर्रार पारी खेली और टीम को 150 के पार ले जाने में मदद की. आपको बताते चलें कि यह मैच पाकिस्तान के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है. सेमीफाइनल में जाने की दृष्टि से पाकिस्तान का यह मैच जीतना बहुत जरूरी है.
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लियाम डॉसन ने लिए, जिन्होंने 3 बल्लेबाजों को आउट किया. वहीं जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवर्टन ने दो-दो विकेट चटकाए. आदिल रशीद भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे.
यह भी पढ़ें:
‘इंशाअल्लाह टीम इंडिया फाइनल में…’, यूसुफ पठान ने दिया बड़ा बयान; जो कहा उससे पूरा देश होगा खुश
.