Last Updated:
Lack of Fibre and Health Problems: मशहूर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्स ने चेतावनी दी है कि 70% भारतीय पर्याप्त फाइबर नहीं खा रहे हैं, जिससे कब्ज, फैटी लिवर और डायबिटीज जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. हमारे शरीर को रोज 25 से 30 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है. फाइबर का सही संतुलन शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए भी जरूरी है.
फाइबर की कमी से पेट की सेहत बिगड़ सकती है.
Tips To Get Rid of Fiber Deficiency: वर्तमान समय में लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान पूरी तरह बदल गया है. अधिकतर लोगों के सोने और जागने का कोई फिक्स टाइम नहीं है. लोग देर रात तक जागते हैं और इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है. सभी लोगों के खानपान में जंक फूड शामिल हो गया है. मॉडर्न खानपान प्रोसेस्ड फूड, रिफाइंड कार्ब्स और इंस्टेंट मील पर टिका हुआ है. हम अनजाने में एक बहुत ही महत्वपूर्ण पोषक तत्व को अपनी थाली से गायब कर रहे हैं. उस पोषक तत्व का नाम फाइबर (Fibre) है. फाइबर हमारे पेट के लिए बेहद जरूरी होता है और इसकी कमी से कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. हेल्दी फूड्स में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है और उससे इसकी कमी आसानी से दूर की जा सकती है.
दिल्ली के फोर्टिस वसंत कुंज के सीनियर कंसल्टेंट और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं. डॉक्टर शुभम का कहना है कि लगभग 70% भारतीय अपनी दैनिक फाइबर की जरूरत को पूरा नहीं कर पा रहे हैं. लोगों की थाली में फाइबर से भरपूर फूड्स की कमी है और इसकी कमी तेजी से बढ़ रही है. लोग फाइबर को केवल डाइट का हिस्सा समझते हैं, लेकिन यह वास्तव में हमारे मेटाबॉलिज्म की आधारशिला है. फाइबर की यह कमी न केवल हमारे पाचन को बिगाड़ रही है, बल्कि जवानी में ही हमें गंभीर बीमारियों का शिकार बना रही है.
View this post on Instagram