बेटियों के लिए बड़ी खबर! सरकार करवा रही मुफ्त HPV वैक्सीनेशन, कैंसर से बचाव का अच्छा मौका

Last Updated:

देश की करोड़ों बेटियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. भारत सरकार जल्द ही राष्ट्रीय HPV टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने जा रही है, जिसके तहत 14 साल की लड़कियों को मुफ्त टीका लगाया जाएगा. इसका मकसद सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से समय रहते सुरक्षा देना है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम आने वाले वर्षों में हजारों जान बचा सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

भारत सरकार देशभर में राष्ट्रीय HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी कर रही है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर यानी गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से लड़कियों को बचाना है. यह कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे आम कैंसरों में से एक है और हर साल हजारों परिवारों को प्रभावित करता है. सरकार का मानना है कि समय रहते टीकाकरण शुरू करने से आने वाले वर्षों में इस बीमारी के मामलों और मौतों में बड़ी कमी लाई जा सकती है.

इस कार्यक्रम के तहत हर साल 14 साल की उम्र की लड़कियों को HPV का टीका लगाया जाएगा. अनुमान है कि करीब 1.15 करोड़ लड़कियां हर साल इस योजना के दायरे में आएंगी. यह टीका पूरी तरह मुफ्त होगा और स्वैच्छिक आधार पर लगाया जाएगा. यानी माता-पिता की सहमति से ही बच्चियों को टीका दिया जाएगा. सरकार का फोकस स्कूल जाने वाली किशोरियों तक आसानी से पहुंच बनाने पर रहेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लड़कियां सुरक्षित हो सकें.

क्यों जरूरी है यह टीका
भारत में हर साल लगभग 80,000 नए सर्वाइकल कैंसर के मामले सामने आते हैं और करीब 42,000 महिलाओं की मौत इस बीमारी से हो जाती है. इसका मुख्य कारण HPV वायरस है, खासकर इसके टाइप 16 और 18. यह वायरस संक्रमण के जरिए फैलता है और कई बार लंबे समय तक बिना लक्षण के शरीर में बना रहता है. बाद में यही संक्रमण कैंसर का रूप ले सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार HPV टीका 93 से 100 प्रतिशत तक प्रभावी माना गया है, जो भविष्य में कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है.

कौन सा टीका इस्तेमाल होगा
इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में Gardasil वैक्सीन का उपयोग किया जाएगा. यह टीका HPV के टाइप 16, 18, 6 और 11 से सुरक्षा देता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO के अनुसार कई मामलों में एक डोज भी पर्याप्त सुरक्षा दे सकती है, हालांकि अंतिम दिशा-निर्देश स्वास्थ्य मंत्रालय तय करेगा. यह वैक्सीन पहले से कई देशों में इस्तेमाल की जा रही है और सुरक्षित मानी जाती है.

About the Author

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *