रुपए नहीं दिए तो नौकरी से निकाल दूंगा! खंडवा में महिला से 4 हजार की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार

Last Updated:

Khandwa News : खंडवा में इंदौर लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर अफसर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. महिला बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक एचएस अरोरा पर महिला कुक ने आरोप लगाए थे.

रुपए नहीं दिए तो नौकरी से निकाल दूंगा! खंडवा में रिश्वत लेते अफसर गिरफ्तारखंडवा में रिश्‍वतखोर अफसर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.
खंडवा. मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ इंदौर लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. महिला बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक और महिला बाल विकास विभाग के अतिरिक्त संचालक एचएस अरोरा को 4,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, अस्थाई कुक ज्योति पाल ने शिकायत दर्ज कराई थी. उसका आरोप था कि अरोरा हर महीने सैलरी पास कराने के लिए 2,000 रुपए रिश्वत मांग रहे थे. उन्होंने धमकी भी दी कि अगर रुपए नहीं दिए तो नौकरी से हटा देंगे.

शिकायत के आधार पर लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई. मंगलवार को PWD रेस्ट हाउस में जाल बिछाया गया, जहां ज्योति पाल ने 2 महीने की तनख्वाह के बदले 4,000 रुपए अरोरा को दिए. उसी समय लोकायुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अरोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई के बाद से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. अरोरा को जानने वाले इस एक्‍शन से हैरान रह गए हैं. इधर, फरियादी ज्योति पाल ने बताया कि अरोरा पहले भी इसी पद पर रहते हुए रिश्वत लेते थे और कर्मचारियों को धमकाते थे. एक महीने पहले ही उन्हें दोबारा इस पद पर नियुक्त किया गया था.

लोकायुक्त ने किया खुलासा
इंदौर लोकायुक्त के टीआई आशुतोष मिठास ने बताया कि अरोरा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस मामले से महिला बाल विकास विभाग में हड़कंप मच गया है और कई कर्मचारी अब पुराने भ्रष्टाचार मामलों की जांच की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि अरोरा की संपत्ति की जांच करनी चाहिए. अरोरा के पास आय से अधिक संपत्ति है, केवल एक मामले से अरोरा को कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा. उसकी संपत्ति की जानकारी निकाली जाए तो लोकायुक्‍त दंग रह जाएंगे.

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेज
स्थानीय लोगों और विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अन्य भ्रष्ट अफसरों में भी डर पैदा होगा. वहीं, लोकायुक्त का कहना है कि आम लोगों और कर्मचारियों को बिना डर रिश्वतखोरी की शिकायत दर्ज करानी चाहिए ताकि दोषियों को सजा दी जा सके.

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें

homemadhya-pradesh

रुपए नहीं दिए तो नौकरी से निकाल दूंगा! खंडवा में रिश्वत लेते अफसर गिरफ्तार

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *