रीवा शहर में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला अमहिया थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात एक ई-रिक्शा चोरी हो गया। वारदात रात 2:38 बजे की बताई जा रही है। घटना का सीसीटीवी मंगलवार को सामने आया। जानकारी के अनुसार, राम गोविंद पैलेस के पास ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एसपीएजी श्री पारसनाथ आर्ट्स एंड ग्राफिक्स के सामने खड़ा राजू कुमार सोधिया का ई-रिक्शा अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया। सुबह जब वाहन मालिक मौके पर पहुंचा तो उनका ऑटो (ई- रिक्शा) गायब मिला।
सुबह गायब मिला वाहन तो थाने पहुंचा ई-रिक्शा संचालक
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में चोरी की घटना कैद होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना अमहिया थाने में दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि रात में गश्त बढ़ाने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। .