विज्ञापन के पोल पर लटका मिला युवक का शव: बड़े भाई का आरोप-मारपीट कर छोटे भाई को पोल पर लटकाया – Sagar News


सागर के खुरई रोड पर स्थित कृषि उपज मंडी के पास लगे विज्ञापन के लिए लगे यूनिपोल होर्डिंग पर सोमवार देर रात युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मंगलवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कृषि उपज मंडी के पास विज्ञापन का पोल लगा है। जिस पर सोमवार को देर रात लोगों ने फंदे से शव लटकते हुए देखा। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोल से नीचे उतरवाया। शव का पंचनामा बनाया गया। इसी दौरान मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक की पहचान हीरालाल पिता परमलाल अहिरवार उम्र 22 साल निवासी गढ़ोली खुर्द के रूप में की। पहचान होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। भाई से मारपीट की और पोल पर लटका दिया
मृतक के भाई संतोष अहिरवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाई हीरालाल के साथ रात में कुछ लोगों ने चौराहे के पास मारपीट की थी। जिसके बाद वह घर आया और मेरे मोबाइल से 181 पर फोन किया था। इसी दौरान वे चार लोग घर आए और उसे अपने साथ ले गए। जिसके बाद भाई को मारकर पोल पर लटका दिया। मैं मौके पर पहुंचा तो भाई हीरालाल पोल पर लटका था। उसकी मौत हो गई थी। घटना देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। उन्होंने चार लोगों पर हीरालाल की हत्या करने का आरोप लगाया है। मोतीनगर पुलिस मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट हो सकेगा। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *