Last Updated:
27 जनवरी 2026 को चीन ने जापान से अपने आखिरी पांडा वापस बुला लिए, इसे कूटनीतिक दबाव माना गया. लेकिन इचिकावा जू का बेबी बंदर पंच, जो अपने स्टफ टॉय के साथ वायरल हुआ, ने कहानी बदल दी. चीन की पांडा कूटनीति के मुकाबले जापान को नई सॉफ्ट पावर मिल गई.
अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो अब तक आपने जापान के उस छोटे बंदर को जरूर देखा होगा, जो अपने नारंगी रंग के स्टफ्ड टॉय को सीने से लगाकर घूमता है. वीडियो देखकर लोग भावुक हो जाते हैं, शेयर करते हैं. लेकिन क्या एक छोटा सा बंदर राजनीति के बड़े खेल में किसी देश की चाल पर पानी फेर सकता है? पूर्वी एशिया में जो हो रहा है, उसे देखकर मुझे ऐसा ही लगता है. चीन अपने क्यूट पांडा का इस्तेमाल करके दोस्ती दिखाता है या रिश्ते खराब होने का संकेत देता है. जापान के साथ चीन ने ऐसी ही चाल चली, लेकिन पंच नाम के इस बंदर ने सब उलट-पुलट कर दिया.
😭Oh no! A nasty monkey bullied little Punch, and he ran off to hide and seek protection with his toy mom
.