इंदौर से लापता छात्रा दिल्ली में मिली: मां की डांट से नाराज होकर गलत ट्रेन में बैठी गई, रेलवे पुलिस ने परिवार से बात कराई – Indore News


इंदौर से लापता 10वीं कक्षा की एक छात्रा रविवार रात दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिल गई। रेलवे पुलिस ने उसे संदिग्ध हालत में स्टेशन परिसर में घूमते देखा और पूछताछ के बाद परिजनों से संपर्क किया। छात्रा की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक छात्रा इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित कृष्णबाग कॉलोनी की रहने वाली है। वह निजी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह कोचिंग के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसी रात एरोड्रम थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। रविवार को उसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए, जिनमें वह पैदल जाती हुई दिखाई दी। परिवार को आशंका थी कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी न हो गई हो। मां ने पढ़ाई को लेकर डांटा तो घर छोड़ा रविवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने छात्रा को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि मां ने पढ़ाई को लेकर डांटा था, जिससे नाराज होकर वह घर से निकल गई। उसका कहना था कि वह अपने नाना के घर भोपाल जाने के लिए ट्रेन में बैठी थी, लेकिन गलती से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में चढ़ गई और वहां पहुंच गई। मामा लेने पहुंचे दिल्ली छात्रा के परिजनों को दिल्ली पुलिस की ओर से सूचना दी गई, जिसके बाद भोपाल से उसके मामा उसे लेने दिल्ली रवाना हुए। फिलहाल छात्रा को पुलिस संरक्षण में रखा गया है। परिवार के अनुसार, छात्रा मानसिक रूप से कमजोर है, जिससे वे बेहद चिंतित थे। परिवार में उसका एक छोटा भाई है, जबकि पिता ऑटो चालक हैं। छात्रा के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *