Whatsapp New Feature: WhatsApp जल्द ही अपने Android यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव ला सकता है. खबरों के मुताबिक, कंपनी ऐसे नए पर्सनलाइजेशन टूल्स पर काम कर रही है जिनकी मदद से लोग ऐप के रंग, आइकन और पूरा इंटरफेस अपनी पसंद के अनुसार बदल सकेंगे. फिलहाल ये फीचर्स बीटा वर्जन में देखे गए हैं और माना जा रहा है कि आने वाले अपडेट में इन्हें आम यूज़र्स के लिए जारी किया जा सकता है. इस जानकारी को सबसे पहले फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने नोटिस किया जहां Android के एक नए बीटा अपडेट में ये बदलाव दिखाई दिए.
बीटा वर्जन में दिखे नए कस्टमाइजेशन फीचर्स
📝 WhatsApp beta for Android 2.26.6.1: what’s new?
WhatsApp is working on new premium features to customize the app theme, icon, and accent color, and they will be available in a future update!https://t.co/VndK891QrK pic.twitter.com/yoFUipzssi
— WABetaInfo (@WABetaInfo) February 10, 2026
रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp के Android बीटा वर्ज़न 2.26.6.1 में ये नए विकल्प शामिल किए गए हैं. अभी ये फीचर्स केवल डेवलपर्स और चुनिंदा टेस्टर्स तक सीमित हैं लेकिन इन पर तेज़ी से काम चल रहा है. अगर सब कुछ सही रहा तो भविष्य के अपडेट में यूज़र्स को WhatsApp का पारंपरिक हरे रंग वाला लुक छोड़कर कुछ बिल्कुल नया और अलग अनुभव मिल सकता है.
14 नए ऐप आइकन का विकल्प
सबसे बड़ा बदलाव ऐप आइकन में देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट बताती है कि WhatsApp 14 नए आइकन स्टाइल पेश कर सकता है. इनमें से कुछ सिंपल सिंगल-कलर डिज़ाइन में होंगे जैसे नीला, भूरा, हरा, मोनोक्रोम, नारंगी, गुलाबी और बैंगनी. वहीं कुछ आइकन ज्यादा स्टाइलिश लुक के साथ आएंगे जिनके नाम Aurora, Fluffy, Galaxy, Clay, Sparkle और Neon जैसे बताए जा रहे हैं.
इन विकल्पों की मदद से यूज़र्स अपने होम स्क्रीन और ऐप ड्रॉअर में WhatsApp का लुक बदल सकेंगे और इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी लॉन्चर की जरूरत नहीं पड़ेगी.
ऐप के रंगों में भी मिलेगा बदलाव का मौका
सिर्फ आइकन ही नहीं, WhatsApp ऐप के मुख्य रंग को बदलने की सुविधा भी दे सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, करीब 19 अलग-अलग कलर ऑप्शन मिल सकते हैं. इनमें रॉयल ब्लू, वायलेट, कोरल, टील, ब्राउन, बेज, येलो, पिंक, रेड, ऑरेंज और डार्क ऑलिव ग्रीन जैसे रंग शामिल हो सकते हैं. डिफॉल्ट हरे रंग के अलावा एक क्लासिक डिजाइन भी लौट सकता है जो पुराने WhatsApp जैसा अनुभव देगा. ये रंग ऐप के अलग-अलग हिस्सों जैसे टैब्स, फिल्टर्स और फ्लोटिंग बटन पर दिखेंगे जिससे पूरा इंटरफेस एक जैसी थीम में नजर आएगा.
कब तक मिलेगा ये अपडेट?
फिलहाल कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. चूंकि फीचर्स अभी टेस्टिंग चरण में हैं इसलिए इन्हें आने में थोड़ा समय लग सकता है. लेकिन अगर ये बदलाव रोलआउट होते हैं तो WhatsApp का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा पर्सनल और आकर्षक हो जाएगा.
यह भी पढ़ें:
बच्चों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा खतरा? इन गेम्स को लेकर भारत में बढ़ती चिंता, जानिए पूरी जानकारी
.