Last Updated:
ब्रोकली को लोग सेहत के लिए वरदान समझ चाव से खाते हैं. लेकिन बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि जिसे हम सब्जी समझ कर खाते हैं वो असल में सब्जी नहीं बल्कि फूल है.
ब्रोकली एक तरह का फूल है जिसे हम खिलने से पहले तोड़ लेते हैं ( इमेज- फाइल फोटो) ब्रोकली (Brassica oleracea) एक पौधे का हिस्सा है, जो गोभी परिवार (Brassicaceae) से संबंधित है. लोग इसे हरी सब्जी समझते हैं, लेकिन वास्तव में यह पौधे का फूल वाला हिस्सा है. जयपुर के कृषि विशेषज्ञ डॉ. रमेश शर्मा बताते हैं, “ब्रोकली के हरे रंग के टुकड़े, जिन्हें हम खाते हैं, वे फूल की कच्ची कलियां (buds) हैं. अगर इन्हें ना तोड़ा जाए, तो ये पीले रंग के खूबसूरत फूलों में खिल जाते हैं.” यह सुनकर लोग हैरान हैं कि जिसे वे सालों से सब्जी समझकर खा रहे थे, वह असल में एक फूल है.
कैसे बन गई ‘सब्जी?
ब्रोकली को फूल बनने से पहले ही तोड़ लिया जाता है, ताकि इसकी पौष्टिकता बरकरार रहे. अगर इसे पौधे पर छोड़ दिया जाए, तो यह छोटे-छोटे पीले फूलों में बदल जाता है, जो देखने में बहुत आकर्षक होते हैं, लेकिन खाने के लिए उतने स्वादिष्ट नहीं होते. अगर इसे खिलने दिया जाए, तो यह सख्त हो जाता है और इसका स्वाद बदल जाता है. यही कारण है कि बाजार में हमें ब्रोकली हरे और ताजे रूप में मिलती है, जिसे लोग सब्जी समझ लेते हैं.
View this post on Instagram
.