डॉगी के भौंकने पर मंडप में भिड़े वर-वधू पक्ष, दुल्हन ने तोड़ी शादी, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

होमवीडियोलाइफ़

डॉगी के भौंकने पर मंडप में भिड़े वर-वधू पक्ष, दुल्हन ने तोड़ी शादी, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

X

डॉगी के भौंकने पर मंडप में भिड़े वर-वधू पक्ष, दुल्हन ने तोड़ी शादी, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

 

arw img

जब किसी के घर में शादी होती है तो खुशियों का माहौल होता है, लेकिन एक शादी ऐसी भी हुई, जहां सिर्फ एक पालतू कुतिया के भौंकने के कारण बवाल मच गया. खबर है फतेहपुर, खागा की. 18 फरवरी की रात यहां स्थित कान्हा गेस्ट हाउस में एक शादी चल रही थी. खबरों के अनुसार, लड़का-लड़की एक-दूसरे को पंसद करते थे, जिसके बाद इनकी शादी तय की गई थी. रात में आयोजित विवाह समारोह में जब द्वारचार के बाद चढ़ावा चढ़ाने की रस्म हो रही थी, तभी लड़की के पक्ष की तरफ से शादी में आई एक महिला की पालतू कुतिया जोर-जोर से मंडप के पास भौंकने लगी. तभी बाराती में से एक व्यक्ति जोर से उस डॉगी पर चिल्ला दिया, जिससे वह महिला नाराज हो गई. देखते ही देखते बहस शुरू हुई और फिर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी. इस हाथापाई में कई लोग घायल हो गए. बात पुलिस स्टेशन तक पहुंच गई, जहां सुलह कराने के लिए काफी देर दोनों पक्षों में बातचीत भी चली, लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ. अंत में लड़की वालों ने शादी करने से ही इंकार कर दिया और वहां वे दुल्हन को लेकर वापस लौट गए. इस फेसबुक वीडियो को द सुपरहिट न्यूज (The superhit news) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *