व्यापार मेले में ग्राहकों का सैलाब! 5 दिन में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, ऑफर्स ने मचाया धमाल

Last Updated:

Vyapar Mela in Ujjain: उज्जैन में 15 फरवरी से आयोजित व्यापार मेले ने वाहन बिक्री के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ा दिए हैं. मेले के पहले पांच दिनों में ही हज़ारो गाड़ियों की बिक्री हो चुकी है. 

Vyapar Mela in Ujjain: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी में विक्रम महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है. इसी के तहत, 15 फरवरी से शुरू हुआ व्यापार मेला इस बार नई ऊंचाइयों को छूता नजर आ रहा है. खासतौर पर वाहन बिक्री के मामले में मेले ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है. आयोजन के सिर्फ पहले पांच दिनों में ही तीन हजार से ज्यादा गाड़ियां बिक चुकी हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस साल मेला नया रिकॉर्ड बना सकता है. अधिकारियों का मानना है कि पिछले वर्षों के सभी आंकड़े इस बार पीछे छूट सकते हैं.

इस शानदार सफलता के पीछे मध्य प्रदेश सरकार की विशेष पहल को अहम माना जा रहा है. प्रदेश में ग्वालियर और उज्जैन में आयोजित किए जा रहे व्यापार मेलों का उद्देश्य आम लोगों को सीधा लाभ पहुंचाना है. उज्जैन में लगातार तीसरे साल वाहन खरीदारों को टैक्स में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. यही बड़ी वजह है कि लोग मेले का रुख कर रहे हैं और जमकर खरीदारी कर रहे हैं. टैक्स में भारी राहत मिलने से कई ग्राहकों को लाखों रुपये तक की बचत हो रही है. यही कारण है कि मेला न सिर्फ कारोबारियों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है, बल्कि आम जनता के लिए भी सुनहरा अवसर बन गया है. बारिश और कीचड़ के बावजूद मेले में लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है. खराब मौसम के बीच भी बड़ी संख्या में वाहन बिक रहे हैं, जो मेले की लोकप्रियता को दर्शाता है.

तकनीकी समस्या का समाधान, अफवाहें निराधार
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष मालवीय ने जानकारी दी कि पिछले कुछ दिनों से तकनीकी दिक्कतों की वजह से लोगों को वाहन टैक्स में 50 प्रतिशत छूट का फायदा नहीं मिल पा रहा था. यह पूरी प्रक्रिया एनआईसी की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन संचालित होती है, इसलिए सिस्टम में आई परेशानी का असर सीधा आम लोगों पर पड़ा. उन्होंने बताया कि जैसे ही समस्या सामने आई, परिवहन आयुक्त ने दिल्ली स्तर पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया और जल्द ही तकनीकी खामी को दूर कर दिया गया. अब वेबसाइट सही तरीके से काम कर रही है और वाहन खरीदारों को फिर से छूट का लाभ मिलना शुरू हो गया है. संतोष मालवीय ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर जो तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें और अफवाहों पर ध्यान न दें.

पांच दिन मे बिक गए इतने वाहन 
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के अनुसार 15 फरवरी मेले का औपचारिक उद्घाटन हुआ, जिसमे वाहन स्वामियों को चाबियां वितरित की गईं उसी के बाद,16 फरवरी: 501 गाड़ियां बिकीं, 17 फरवरी: 919 गाड़ियां बिकीं, 18 फरवरी: 910 गाड़ियां बिकीं
19 फरवरी: लगभग 625 गाड़ियां बिकीं, 20 फरवरी: बारिश के बावजूद 300 से अधिक गाड़ियां वितरित, उन्होंने बताया कि पहले वर्ष 22 हजार से अधिक और दूसरे वर्ष 36 हजार से अधिक वाहनों की बिक्री कर उज्जैन ने ग्वालियर के ऐतिहासिक व्यापार मेले के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था. इस वर्ष भी यही रुझान जारी है और व्यापार मेला नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा है. अधिकारियों के अनुसार, जिस गति से वाहन बिक्री हो रही है, उसे देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि उज्जैन व्यापार मेला इस बार भी प्रदेश में वाहन बिक्री का नया इतिहास रचेगा.

ग्राहकों मे जमकर उत्साह 
गाड़ी खरीदने आईं मोनिका कटारिया ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि, बड़ा ही अच्छा मेला लगा है. इसमें वाहनों पर जमकर छूट मिल रही है. हमने पिछली बार भी गाड़ी ली थी उज्जैन के इसी मेले से इस बार भी वही छूट मिल रही है. इसलिए हम इस छूट का लाभ इस बार भी लेने आए है. मैं पिछले छ महीने से इस मेले का इंतज़ार कर रही थी. अब जाके मेला लगा है. मेरे भाई को भी मेले मे अब छूट का फायदा दिलवाउंगी. राजा पटेल ने बताया कि RTO की तरह से बहुत अच्छा मेला लगा है. इसमें मेने किया सॉनेट गाड़ी ली है, उसमे 50% की छूट मिली है. अगर मैं मेले के आलवा कहीं और से गाड़ी खरीदता तो मेरे 70,80 हज़ार की छूट का नुकसान हो सकता था. मनोज ने बताया कि पिछले साल भी मेने गाड़ी महिंद्रा की ग़ाडी ली थी. इस बार सुजुकी की गाड़ी ली है. जो की 12 लाख 70 हजार की थी. इस छूट के बाद मुझे मात्र 11 लाख मे मिली.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *