100 घंटे का दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट आज से: मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, 25 मैच दिन-रात खेले जाएंगे; वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन – Bhopal News


भोपाल के नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में रविवार सुबह 11:40 बजे से 100 घंटे का दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। यह अनूठा टूर्नामेंट लगातार 100 घंटे तक दिन-रात चलेगा। इसमें 8 राज्यों से आई 6 दिव्यांग टीमें हिस्सा लेंगी। पुरुष और महिला खिलाड़ी दोनों वर्गों में मुकाबले होंगे। सभी मैच टी-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे और कुल 25 मैच आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों के मुताबिक, इस तरह का 100 घंटे तक लगातार चलने वाला दिव्यांग क्रिकेट का आयोजन विश्व स्तर पर पहली बार किया जा रहा है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिंका बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया गया है। टूर्नामेंट का आयोजन टास्क इंटरनेशनल एवं कुशाभाऊ ठाकरे न्यास द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। प्रतियोगिता का समापन 26 तारीख को शाम 4 बजे होगा। आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच देना और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *