Last Updated:
मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने उपनेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद अब इस पर उनकी सफाई सामने आई है, जिसमें उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है.
hemant katare
मध्य प्रदेश विधानसभा में इस समय बजट सत्र चल रहा है, लेकिन इस दौरान कांग्रेस नेता हेमंत कटारे ने उपनेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उनका फोन भी नहीं लग रहा था और उनको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे. बाद में वह भाजपा विधायक भगदान दास सबनानी के साथ विधानसभा से निकले. इससे उनके दूसरे दल में जाने की अटकलें लगने लगीं. लेकिन अब इस पर उन्होंने सफाई दी है.
हेमंत कटारे ने किया ये पोस्ट
हेमंत कटारे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि कांग्रेस मेरे स्वर्गीय पिताजी की विरासत है. मेरे फोन न उठाने पर कृपया भारी-भरकम कयास ना लगाएं. शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ समय बिताना कोई राजनीतिक साजिश नहीं, बल्कि मेरा मूलभूत और संवैधानिक अधिकार भी है.
कांग्रेस मेरे स्वर्गीय पिताजी की विरासत है !
और हाँ… मेरे फोन न उठाने पर कृपया भारी-भरकम क़यास ना लगायें। ??
शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ समय बिताना कोई राजनीतिक साज़िश नहीं बल्कि मेरा मूलभूत और संवैधानिक अधिकार भी है।
कभी कभी नेता भी इंसान होता है.?
अब ज़रा ध्यान से…
.