FD करवाने का है प्लान? चूक न जाएं सही मौका, जानिए सीनियर सिटिजन्स को किस बैंक में मिल रहा सबसे

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Senior Citizen FD Interest Rates India: सीनियर सिटिजन्स अपने निवेश को सुरक्षित रखने को सबसे पहले प्राथमिकता देते हैं. शायद यही कारण है कि, आज भी बैंक एफडी उनकी पहली पसंद इसलिए ही बनी हुई है. एफडी पर नियमित और फिक्स रिटर्न इसे इतना फेमस बनाती है. हालांकि, अलग-अलग सरकारी और प्राइवेट बैंकों की ब्याज दरों में बदलाव होता है.

ऐसे में जरूरी है कि, जहां ज्यादा ब्याज मिले वहां पैसों का निवेश किया जाए. इससे दूसरों की तुलना में आप ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं. अगर आप भी सीनियर सिटिजन्स की श्रेणी में आते हैं और बैंक में एफडी की योजना बना रहे हैं तो, आपको विभिन्न बैंकों की ब्याज दरों की तुलना जरूर कर लेनी चाहिए. आइए जानते हैं, इनके बारे में….

विभिन्न सरकारी बैंकों की ब्याज दरें

सरकारी बैंकों में सीनियर सिटीजन ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर आकर्षक ब्याज दरें मिल रही हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा वरिष्ठ नागरिकों को 7 प्रतिशत की दर से रिटर्न दे रहा है. जबकि पंजाब नेशनल बैंक की ओर से 6.90 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है.

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सीनियर सिटीजन को 6.75 प्रतिशत की दर से एफडी पर रिटर्न दे रहा है. वहीं दूसरे सरकारी बैंकों की बात करें तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया दोनों ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.70 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान कर रहे हैं.

प्राइवेट बैंक की ब्याज दरें 

प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में भी सीनियर सिटीजन ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर आकर्षक ब्याज दरें मिल रही हैं. जानकारी के अनुसार, यस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 प्रतिशत रिटर्न दे रहा है. जबकि बंधन बैंक और RBL बैंक दोनों ही 7.70 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर कर रहे हैं.

इसके अलावा IDFC फर्स्ट बैंक और इंडसइंड बैंक सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.50 प्रतिशत की दर से एफडी पर रिटर्न प्रदान कर रहे हैं. इस तरह निजी बैंकों में भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी निवेश पर प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें देखने को मिल रही हैं.

यह भी पढ़ें: लॉन्ग टर्म SIP कैलकुलेशन; 1000 से 3000 रुपये तक निवेश पर संभावित रिटर्न का पूरा हिसाब, जानें डिटेल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *