रीवा में रूह कंपा देने वाली वारदात, 8वीं की छात्रा को धोखे से पिलाई शराब, फिर दो दरिंदों ने किया गैंगरेप

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला समान थाना क्षेत्र का है, जहां 8वीं …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 21 Feb 2026 03:51:13 PM (IST)Updated Date: Sat, 21 Feb 2026 03:51:13 PM (IST)

रीवा में 8वीं की छात्रा को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर गैंगरेप (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. 8वीं की छात्रा को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया गैंगरेप
  2. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
  3. आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक के बहाने पीड़िता को पिलाई शराब

नईदुनिया प्रतिनिधि,रीवा। शहर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला समान थाना क्षेत्र का है, जहां कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा को दो युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने पहले छात्रा को बहला-फुसलाकर शराब पिलाई और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता समान थाना क्षेत्र की रहने वाली है और गत 19 फरवरी की रात करीब 9 बजे वह अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिली, तो परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 20 फरवरी की सुबह छात्रा किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर के पास पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।

कोल्ड ड्रिंक के बहाने पिलाई शराब

पीड़िता ने बताया कि दो युवक उसे जबरन एक किराए के मकान में ले गए थे। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक देने के बहाने धोखे से शराब पिला दी गई। नशे की हालत में होने के कारण वह बेसुध हो गई, जिसका फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ गलत काम किया। होश आने पर वह सुबह किसी तरह वहां से भागने में सफल रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक और समान थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल ने तत्काल टीम गठित की। छात्रा की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की हुई पहचान

आरोपियों की पहचान शुभम यादव उर्फ लोहा सिंह एवं कान्हा पांडे के रूप में हुई है। दोनों आरोपी गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अहीर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है और मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *