45 के बाद शरीर में होने वाले बदलावों से न हों परेशान, बस रोज जरूर खाएं ये 3 चीजें, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया

Last Updated:

Daily Superfoods After 45 For Women:45 की उम्र के बाद हॉर्मोन्स का बिगड़ना, सुस्त पाचन और कमजोर होती हड्डियां जैसी समस्‍या अक्‍सर परेशान करती हैं. ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट ने डाइट में 3 सिंपल चीजों को शामिल करने की बात कही है जो आपकी सेहत के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं.

Zoom

उम्र के इस पड़ाव पर शरीर को पोषण की ज्यादा जरूरत होती है.

Foods For Hormone Fluctuations: 45 की उम्र पार करते ही महिलाओं के शरीर में बदलाव की प्रक्रिया तेज हो जाती है. यह वह समय है जब हॉर्मोन्स में उतार-चढ़ाव शुरू होता है, मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है और हड्डियों को पहले से कहीं ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है. अक्सर इस उम्र में महिलाएं थकान, ब्लोटिंग और जोड़ों में दर्द की शिकायत करती हैं. लेकिन क्या आप जानती हैं कि सही खान-पान की मदद से इन समस्याओं को मात दी जा सकती है? जानी मानी न्यूट्रिशनिस्ट श्‍वेता शाह ने अपना निजी अनुभव साझा करते हुए बताया है कि वह 45 के बाद खुद को फिट रखने के लिए रोज किन 3 चीजों का सेवन कभी नहीं भूलतीं. न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, उम्र के इस पड़ाव पर शरीर को पोषण की ज्यादा जरूरत होती है. उन्होंने अपनी दिनचर्या से ये 3 जादुई चीजें सुझाई हैं:

उम्र के इस पड़ाव पर शरीर को पोषण की ज्यादा जरूरत होती है.

45 की उम्र के बाद महिलाएं अपने डाइट में जरूर शामिल करें ये 3 चीजें – 

1. खजूर और घी –
यह दोनों हॉर्मोनल बैलेंस और एनर्जी का पावरहाउस है. न्यूट्रिशनिस्ट भी अपनी सुबह की शुरुआत 1 खजूर और थोड़ा सा घी खाकर करती हैं. दरअसल महिलाएं 45 की उम्र के बाद हॉर्मोन्स (Hormones) में काफी बदलाव आते हैं. ऐसे में अगर वे इसे खाएं तो काफी परेशा‍नियों से बच सकती हैं. दरअसल, घी हेल्‍दी वसा (Healthy Fats) का स्रोत होता है जो हॉर्मोन बनाने में मदद करता है, वहीं खजूर शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है. यह कॉम्बिनेशन दिन भर थकान महसूस नहीं होने देता और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है.

View this post on Instagram

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *