इसी दुकान से ऐश्वर्या चप्पल ले जाती हैं, कैटरीना जल जाती हैं…. भोपाल के दुकानदार का अंदाज कर देगा हंसा-हंसा कर पागल, यकीन न हो तो देख लो वीडियो
इसी दुकान से ऐश्वर्या चप्पल ले जाती हैं, कैटरीना जल जाती हैं…. भोपाल के दुकानदार का अंदाज कर देगा हंसा-हंसा कर पागल, यकीन न हो तो देख लो वीडियो
भोपाल के एक मजेदार दुकानदार का चप्पल बेचने का अंदाज इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. “इसी दुकान से ऐश्वर्या राय चप्पल ले जाती हैं, कैटरीना कैफ जल जाती हैं और काजोल गाना गाती हैं कि कहां से लाती है…” जैसे डायलॉग बोलकर वह ग्राहकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देता है. कभी कहता है- दीदी आइए… चप्पल ले के जाइए, लड़ाई हो जाए तो उतारकर खूब घूमाइए, ले फटाफट…” दरअसल इंस्टाग्राम यूजर जुबेर खान अपने अकाउंट पर ऐसे ही मजेदार वीडियो शेयर करते हैं, जिनमें वे अलग-अलग अंदाज में लोगों को एंटरटेन करते नजर आते हैं. उनके अनोखे स्टाइल और देसी ह्यूमर को इंटरनेट पर जमकर प्यार मिल रहा है.
<br>
.