Last Updated:
MP News Today in HIndi: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलती रहेंगी.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें.
MP Latest Hindi News: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…
दिल्ली में AI का बड़ा मंच, सीएम डॉ. मोहन यादव आज करेंगे भविष्य की टेक्नोलॉजी पर मंथन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे. वे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में शामिल होकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में प्रदेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे. इस समिट में देश-विदेश की बड़ी टेक कंपनियां, स्टार्टअप्स और नीति विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं. मुख्यमंत्री समिट के दौरान एआई से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन बैठक करेंगे. इन बैठकों में निवेश, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और प्रदेश में एआई आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी. माना जा रहा है कि सरकार प्रदेश को एआई हब के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहती है.
बजट सत्र का पांचवां दिन: आज आम बजट पर 4 घंटे बहस, 3 अशासकीय संकल्प भी होंगे पेश
मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है और सदन में आज का दिन काफी अहम रहने वाला है. आज आम बजट पर विस्तृत चर्चा होगी, जिसके लिए कुल 4 घंटे का समय निर्धारित किया गया है. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपनी-अपनी बात मजबूती से रखने की तैयारी में हैं, ऐसे में सदन में तीखी बहस देखने को मिल सकती है. आज सदन में तीन अशासकीय संकल्प भी पेश किए जाएंगे. प्रत्येक संकल्प पर चर्चा के लिए 30-30 मिनट का समय तय किया गया है. यानी कुल डेढ़ घंटे तक इन प्रस्तावों पर चर्चा होगी. माना जा रहा है कि इन मुद्दों पर भी पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ सकते हैं. कार्यसूची के मुताबिक आज सदन में 10 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 74 याचिकाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी. इन मुद्दों के जरिए विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े सवाल और समस्याएं सरकार के सामने रखेंगे. सदन की कार्यवाही के दौरान वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर विभिन्न विभागों से संबंधित पत्र सदन के पटल पर रखेंगे. कुल मिलाकर आज का दिन विधानसभा में बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण रहने वाला है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
.