भोपाल के 20 इलाकों में गुल रहेगी बिजली: सोने-चांदी के रेट फिर बढ़े; जानिए शहर में आज कहां-क्या खास – Bhopal News

भोपाल42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

सुविधा, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

इन इलाकों में बिजली कटौती होगी

  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक पलासी, बड़वई, एलेक्सर ग्रीन, नाइस स्पेश कॉलोनी, राजनगर, न्यू कोहेफिजा एवं आसपास।
  • सुबह 11 से शाम 4 बजे तक ऋषिनगर बंगलो, एसबीआई क्वार्टर, रविशंकर नगर एवं आसपास।
  • सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक दीपड़ी, रिदम पार्क, समरधा टोला, सिग्नेचर एस-9 एवं आसपास के इलाके।
  • दोपहर 1.30 से शाम 4 बजे तक एमपी एमएलए क्वार्टर, जवाहर चौक, टीटी नगर, गंगौत्री भवन, प्रियदर्शनी एवं आसपास।

वन विहार में आज भी होगी जानवरों की गिनती

  • वन विहार नेशनल पार्क में 18 फरवरी से जानवरों की गिनती शुरू हो गई है। शुक्रवार को गिनती का आखिरी दिन है।
  • इसमें स्वतंत्र विचरण करने वाले शाकाहारी वन्यप्राणियों की गिनती होगी।
  • इसके चलते सुबह 6.30 से 10 बजे तक आम पर्यटकों के लिए वन विहार बंद रखा जाएगा।

रेल यात्रियों को सुविधा

  • यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर रेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। आधारताल–रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस को बोहानी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में 1 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

शलाका चित्र प्रदर्शनी

  • मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में जनजातीय चित्र प्रदर्शनी 28 फरवरी तक चलेगी।
  • प्रदर्शनी में गौंड चित्रकार कुम्हार सिंह धुर्वे के चित्र प्रदर्शित और बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
  • डिंडौरी के पाटनगढ़ निवासी धुर्वे के चित्रों में पशु-पक्षी, जंगल और पहाड़ी जीवन की झलक मिलती है।
  • खेती-किसानी से जुड़े धुर्वे ने चित्रकला अपने बच्चों के साथ सीखते हुए पहचान बनाई।
कैंपस/जॉब

नीट पीजी

  • मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने ऑल इंडिया कोटा की रिक्त सीटों को भरने के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है।
  • एमसीसी के अनुसार, अंतिम काउंसलिंग प्रक्रिया 28 फरवरी तक चलेगी।
  • रजिस्ट्रेशन 18 फरवरी तक हो चुके हैं और वे 19 फरवरी तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकेंगे। चॉइस लॉकिंग के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट moc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

बी. फार्मेसी का शैक्षणिक शेड्यूल तय

  • भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) ने डी. फार्मेसी के बाद अब बी. फार्मेसी डिग्री कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
  • प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की अवधि अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

काम की जरूरी लिंक्स

आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।

हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल

ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन

थाने

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर

सीएनजी पंप स्टेशन

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *