छिंदवाड़ा में होमगार्ड जवान पर चाकू से हमला; वीडियो: समझाइश देना पड़ा भारी, 14 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार – Chhindwara News


छिंदवाड़ा में बुधवार देर रात सावलेबाड़ी इलाके में घर के सामने गाली-गलौज कर रहे युवकों को समझाइश देना एक होमगार्ड जवान को भारी पड़ गया। आरोप है कि समझाने पर युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल जवान को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे नागपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पेट के साइड में मारा चाकू, 24 घंटे निगरानी में घायल की पहचान सावलेबाड़ी निवासी राजकुमार चौरे के रूप में हुई है, जो होमगार्ड में सैनिक पद पर पदस्थ हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें पेट के साइड में चाकू मारा गया है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है, लेकिन एहतियातन 24 घंटे तक लगातार निगरानी में रखा गया है। 14 घंटे में तीनों आरोपी हिरासत में कोतवाली थाना निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच में नीलेश ठाकरे, अतुल कुमरे और निकुंज यादव के नाम सामने आए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 14 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *