हेल्थ टिप्स: सुबह आधा गिलास लौकी का जूस पिए और बॉडी को करे डिटॉक्स, दिल की सेहत और वजन नियंत्रण का मंत्र

Last Updated:

रायबरेली के आयुष चिकित्सक डॉ. गौरव कुमार के अनुसार लौकी केवल एक साधारण सब्जी नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर है. लौकी का जूस लगभग 90% पानी होने के कारण शरीर को प्राकृतिक रूप से हाइड्रेट करता है, गर्मी में ठंडक देता है तथा पाचन को बेहतर बनाता है. इसमें फाइबर कब्ज दूर करता है और पोटैशियम ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखता है. नियमित सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होकर हृदय स्वास्थ्य मजबूत होता है और वजन नियंत्रण में मदद मिलती है.

ख़बरें फटाफट

रायबरेली. लौकी को आमतौर पर एक साधारण सब्जी माना जाता है, लेकिन आयुष पद्धति में इसे औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है. खासतौर पर लौकी का जूस शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने और कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है. लौकी का जूस यदि नियमित रूप से और सही तरीके से सेवन किया जाए, तो यह पाचन तंत्र से लेकर हृदय स्वास्थ्य तक के लिए बेहद लाभकारी साबित होता है. दरअसल, रायबरेली जिले के आयुष चिकित्सक गौरव कुमार ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि लौकी में लगभग 90 प्रतिशत से अधिक पानी होता है, जिससे शरीर को प्राकृतिक रूप से हाइड्रेशन मिलता है. गर्मी के मौसम में लौकी का जूस शरीर की गर्मी को शांत करता है और थकान को दूर करने में सहायक होता है. इसके साथ ही इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत करता है और कब्ज जैसी समस्या से राहत दिलाता है.

हृदय रोगियों के लिए भी लौकी का जूस फायदेमंद

आयुष चिकित्सक गौरव कुमार के अनुसार लौकी में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है. नियमित सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल की सेहत बेहतर बनी रहती है. यही कारण है कि आयुर्वेद में हृदय रोग से बचाव के लिए लौकी को आहार में शामिल करने की सलाह दी जाती है. साथ ही वह बताते हैं कि बढ़ा हुआ वजन कम करने वालों के लिए लौकी का जूस एक बेहतर विकल्प हो सकता है. इसमें कैलोरी कम होती है, लेकिन फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है.

सुबह खाली पेट करें सेवन

सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है. साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लौकी का जूस लाभकारी माना जाता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं. हालांकि, मधुमेह के रोगियों को सीमित मात्रा में और नियमित जांच के साथ ही इसका सेवन करना चाहिए.  ताजी और कड़वाहट रहित लौकी लें, इसे छीलकर बीज निकाल दें और फिर जूस तैयार करें. सुबह खाली पेट आधा से एक गिलास ताजा लौकी का जूस पीना सबसे बेहतर माना जाता है. ध्यान रखें कि कभी भी कड़वी लौकी का सेवन न करें, क्योंकि यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है, सही मात्रा और विधि से सेवन करने पर लौकी का जूस शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है.

About the Author

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *