तूफानी तेवर दिखाएगा मौसम, 5 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD अपडेट

होमताजा खबरदेश

तूफानी तेवर दिखाएगा मौसम, 5 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD अपडेट

Last Updated:

Aaj Ka Mausam Live: मौसम विभाग (IMD) ने 19 फरवरी के लिए 5 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. साथ ही 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है. वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि कुछ राज्यों में हल्की बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है. पढ़िए इस खबर में देश के मौसम का हाल.

Zoom

5 राज्यों में बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी. (फाइल फोटो PTI)

Today Weather Live: देश में ठंड अपने अंतिम चरण में है. राजधानी दिल्ली में फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है. हालांकि दिल्ली समेत कई राज्यों में बीच-बीच में बारिश तापमान को कम कर रहा है और ठंड के मौसम होने का एहसास दिला रहा है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने 5 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है. साथ ही IMD ने भविष्यवाणी की है कि कई राज्यों में 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इस कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक लुढ़क सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड से लेकर अंडमान तक बादल सक्रिय हैं. हिमाचल में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. तमिलनाडु और केरल में भी छिटपुट बारिश हो सकती है. अंडमान-निकोबार में तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. इसके बाद पांच दिनों तक बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

(फाइल फोटो PTI)
  • देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की अलग तस्वीर है. कहीं बारिश तो कहीं बादल छाए रहेंगे. कहीं गुलाबी ठंड तो कहीं तापमान में उछाल दिखेगा. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, हिमाचल, तमिलनाडु, केरल और अंडमान-निकोबार में बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है. 30 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
  • पूर्वी भारत में फिलहाल तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बादल और हल्की बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं. महाराष्ट्र और गुजरात में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है.

दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली-NCR में 19 फरवरी को मौसम करवट ले सकता है. आसमान में दिनभर हल्के बादल छाए रहने की संभावना है. कुछ इलाकों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सुबह के समय हल्की ठंड का अहसास होगा, जबकि दोपहर में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है. 20 फरवरी से तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी के आसार हैं. यानी दिन में हल्की गर्मी बढ़ सकती है. हालांकि सुबह और रात में ठंड पूरी तरह खत्म नहीं होगी. बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी गई है.

UP-बिहार में अलग मौसम

  • उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं. मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, हापुड़, बागपत और मुजफ्फरनगर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हो सकती है. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंड का मिश्रित असर रहेगा.
  • बिहार में फिलहाल मौसम साफ बना रहेगा. हालांकि सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड का असर महसूस होगा. पटना में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री के आसपास रह सकता है. ग्रामीण इलाकों में सुबह हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है.
(फाइल फोटो PTI)

पंजाब-राजस्थान-हरियाणा का मौसम

  • पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में फिलहाल तेज बारिश की संभावना कम है. हालांकि कई इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. राजस्थान के जयपुर, अजमेर और अलवर में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, लेकिन रात में ठंड हल्की बढ़ सकती है.
  • हरियाणा और पंजाब में ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा. सुबह के समय सर्द हवा चल सकती है. खेतों में काम करने वाले किसानों को सुबह के समय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. अगले दो-तीन दिनों में मौसम स्थिर रहने की संभावना है, लेकिन अचानक बदलाव से इनकार नहीं किया जा सकता.

हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर का मौसम

  • पहाड़ी राज्यों में मौसम ज्यादा सक्रिय बना हुआ है. हिमाचल प्रदेश के सोलन, कुल्लू और शिमला में हल्की बारिश की संभावना है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी. पर्यटक स्थलों पर ठंड और बढ़ सकती है.
  • उत्तराखंड के नैनीताल और देहरादून में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं.
  • जम्मू-कश्मीर में मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सोनमर्ग और गुलमर्ग जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी संभव है. इससे पर्यटन गतिविधियों पर असर पड़ सकता है और ठंड में बढ़ोतरी होगी.

मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र-गुजरात का मौसम

  • मध्य प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. भोपाल में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. बादल छाए रहने से दिन का तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा.
  • महाराष्ट्र और गुजरात में मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. इससे रात की ठंड में थोड़ी कमी आएगी. तटीय इलाकों में हल्की नमी का असर बना रहेगा.

किन 5 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट है?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 19 फरवरी को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. खासकर तटीय इलाकों और पहाड़ी क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है.

हवा की रफ्तार कितनी रह सकती है?

IMD के मुताबिक 30 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में झोंके इससे तेज भी हो सकते हैं. इससे पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका रहती है.

तापमान पर क्या असर पड़ेगा?

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है. वहीं कुछ राज्यों में बारिश के कारण दिन का तापमान भी 2-3 डिग्री कम हो सकता है. हालांकि उसके बाद पांच दिनों तक बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

क्या यह पश्चिमी विक्षोभ का असर है?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल और बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं. यही कारण है कि पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बन रही है.

About the Author

Sumit Kumar

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *