Health Tips: ब्लड प्रेशर से लेकर चमकती त्वचा तक, शहतूत- हर बीमारियों की प्राकृतिक दवा और सेहत का सुपरफूड!

Last Updated:

Health Tips: शहतूत सिर्फ स्वादिष्ट फल ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य का खजाना भी है. इसके फल और पत्तियों में ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने, पाचन सुधारने, इम्यूनिटी बढ़ाने, त्वचा और बालों को मजबूत बनाने जैसे कई अद्भुत गुण पाए जाते हैं. चाहे कब्ज, खांसी-सर्दी, मधुमेह या घाव भरने की बात हो, शहतूत प्राकृतिक रूप से आपकी सेहत का साथी बन सकता है.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में कई ऐसे पौधे पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं. वहीं आपको आसानी से शहतूत का पेड़ तो हर जगह मिल जाएगा. क्या आप जानते हैं कि शहतूत की पत्तियां और शहतूत का फल आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है. ये कई बीमारियों के लिए रामबाण माना जाता है. अगर आप भी ब्लड प्रेशर जैसी समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं, तो शहतूत की पत्तियों व शहतूत का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को नेचुरल तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है.

शहतूत में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को सुधारने में काफी मदद करता है. शहतूत में विटामिन सी और आयरन की मात्रा पाई जाती है जो की कब्ज जैसी समस्या से राहत दिलाने में काफी फायदेमंद माना जाता है. शहतूत दो प्रकार के होते हैं काले शहतूत और लाल शहतूत अगर आप भी कब्ज जैसी समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं तो आप शहतूत की पत्तियां का चूर्ण बनाकर सुबह खाली पेट सेवन कर सकते हैं.

शहतूत एक स्वादिष्ट और सेहतमंद फल भी है, आयुर्वैदिक डॉक्टर सुरेश कुमार के अनुसार शहतूत में एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. बदलते खान-पान के कारण इस समय सबसे अधिक समस्या मधुमेह ब्लड शुगर ‌की रहती है. खासकर शुगर के मरीजों के लिए शहतूत के पत्ते वह फल बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शहतूत का फल आपको मार्च के माह में आसानी से मिल जाएगा गर्मियों के मौसम में शहतूत का सेवन करने से लू लगने का खतरा कम रहता है. शहतूत की पत्तियों का पेस्ट घाव या फोड़े पर लगाने से घाव जल्दी भर जाता है. अगर आपको खुजली की दिक्कत रहती है तो आप शहतूत की पत्तियों का लेप लगा सकते हैं. बदलते मौसम के कारण अक्सर गले में खराश होने लगती है. गले की खराश की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप शहतूत की पत्तियों को पानी में उबाल कर फिर उसे पानी से गरारे करने से खराश की समस्या को दूर किया जा सकता है.

शहतूत रक्त को शुद्ध करने और खून की कमी को दूर करने में मदद करता है. इसके साथ ही शहतूत के पत्तों का काढ़ा कफ और सर्दी जुकाम से राहत दिलाता है. शहतूत का उपयोग विभिन्न चीजों में किया जाता है. शहतूत में मौजूद पोषक तत्व आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने और आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं.

शहतूत में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और बालों को मजबूत बनाते हैं. जिससे त्वचा संबंधित अनेक बीमारियां होने का खतरा कम होता है और यह बालों की समस्या आदि में भी लाभदायक है. इसके अलावा शहतूत का फल इम्युनिटी बढ़ाने में भी बहुत उपयोगी होता है. इसके अलावा इसके पत्तों का उपयोग कई पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता है. इसके फल के अलावा इसके पत्तों में भी औषधीय गुण पाए जाते हैं.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *