BJP युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पर सस्पेंस इसी हफ्ते होगा खत्म: खंडवा में सत्ता-संगठन के अलग-अलग दावेदार, 3 नामों का पैनल भोपाल भेजा – Khandwa News


प्रदेशभर में बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इसी सस्पेंस के इस हफ्ते तक क्लियर होने की उम्मीद जताई जा रही हैं। खंडवा की बात की जाए तो यहां पार्टी ने 3 नामों का पैनल भोपाल भेज दिया है। हालांकि, खुलासा नहीं किया गया कि पैनल में किन-किन दावेदारों के नाम है। लेकिन रायशुमारी के दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष को लेकर सांसद-विधायक, महापौर और संघ-संगठन ने अलग-अलग नाम दिए है। कुछ नाम ऐसे है, जिन पर आपसी सहमति भी बन गई है। 5 बड़े दावेदार सामने आए, यह नेता बने प्रस्तावक दावेदार 1. सागर आरतानी – पूर्व में बीजेपी से पार्षद रह चुके हैं। कॉलोनाइजर हैं। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने नाम रखा हैं। मंत्री विजय शाह और पार्टी संगठन भी सहमत हैं। दावेदार 2. पुनित चौरसिया – सीड कारोबारी है। पत्नी डिंपल चौरसियां पार्षद है। खंडवा विधायक कंचन तनवे की ओर से नाम रखा गया हैं। दावेदार 3. अनिमेष जोशी – आरएसएस से जुड़े हुए हैं। खंडवा विधायक कंचन तनवे का समर्थन मिला है। दावेदार 4. अश्विनी साहू – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहे है। पूर्व विधायक राम दांगोरे के सहयोगी है। महापौर अमृता यादव का समर्थन मिला है। दावेदार 5. शुभम पटेल – वर्तमान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े हुए है। अन्य दावेदारों से कम उम्र और जातीय समीकरण के हिसाब से नाम सामने आया है। 3 नामों का पैनल भेजा है भोपाल पार्टी जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर ने बताया कि, युवा मोर्चा को मिलाकर संगठन में 7 तरह के मोर्चा है। सभी मोर्चा में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति होना है। इसे लेकर सभी की सहमति से 3-3 नामों का पैनल जिला स्तर से भोपाल भेजा गया है। आगे का निर्णय प्रदेश संगठन को ही लेना है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *