टेक दिग्गज ऐपल की अगली फ्लैगशिप सीरीज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लॉन्च में अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन लीक रिपोर्ट्स ने इसके संभावित फीचर्स और कीमत को लेकर चर्चा तेज कर दी है. बताया जा रहा है कि कंपनी इस बार डिस्प्ले ब्राइटनेस, परफॉर्मेंस, मेमोरी और कैमरा में बड़े अपग्रेड ला सकती है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro में 6.3-इंच OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऐपल का अगला जनरेशन A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जो बेहतर स्पीड और स्मूद मल्टीटास्किंग एक्सपीरिएंस देगा.
डिवाइस में 12GB RAM मिलने की संभावना है, जबकि स्टोरेज ऑप्शन 256GB से शुरू होकर 1TB तक जा सकते हैं. कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी रियर कैमरा और बेहतर जूम क्षमताएं हो सकती हैं. फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है.
iPhone 18 Pro Max: क्या होगा खास?
ऐपल iPhone 18 Pro Max में 6.9-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी. ये मॉडल भी A20 Pro चिप और 12GB RAM के साथ आ सकता है. स्टोरेज ऑप्शन 256GB से 1TB तक रह सकते हैं.
प्रो मैक्स मॉडल में Pro वेरिएंट से बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है. कैमरा सेटअप लगभग समान हो सकता है, जिसमें 48MP मेन सेंसर और 12MP फ्रंट कैमरा शामिल होगा.
लॉन्च टाइमलाइन और भारत में कीमत
लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro सीरीज 3 से 10 सितंबर 2026 के बीच लॉन्च हो सकती है. भारत में आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत करीब ₹1,34,900 और iPhone 18 Pro Max की कीमत लगभग ₹1,54,900 हो सकती है.
हालांकि ये सभी जानकारी लीक पर बेस्ड है. ऑफिशियल पुष्टि के लिए ऐपल के सितंबर इवेंट का इंतजार करना होगा.
.