MP ka Mausam: फिर भीगेगी राजधानी! 15 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट

Mp Weather Today: मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है. नए सिस्टम के एक्टिव होने से प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्सों में असर दिखेगा. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए 15 जिलों में बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. खासकर 18 फरवरी को असर ज्यादा रहने की संभावना है.

इन 15 जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार जिन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी है, उनमें
ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर शामिल हैं. 18 फरवरी को गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है, जबकि 19 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं.

फरवरी में तीसरी बार बारिश
इस साल फरवरी में यह तीसरी बार होगा जब प्रदेश में बारिश का दौर देखने को मिलेगा. इससे पहले भी ओले, तेज आंधी और बारिश हो चुकी है. अब 18 फरवरी से फिर मौसम बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि इसके बाद ठंड का असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकता है.

बादल और हल्की गर्मी
17 फरवरी को कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं. भोपाल और इंदौर में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है.

कटनी सबसे ठंडा, पचमढ़ी में भी सर्दी
पिछले 24 घंटों में कटनी के करौंदी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 6.7°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा. इसके अलावा पचमढ़ी में 7.6°C और राजगढ़ में 9°C तापमान दर्ज हुआ.

बड़े शहरों का तापमान
भोपाल में रात का तापमान 12.6°C,
इंदौर और जबलपुर में 13°C,
ग्वालियर में 13.1°C और उज्जैन में 13.4°C रिकॉर्ड किया गया.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *