मास्टर प्लान: 13 सड़कों का काम जारी, एक का भी पूरा नहीं हुआ, ठेकेदार-कंसल्टेंट को टर्मिनेशन नोटिस के निर्देश – Indore News


निगमायुक्त ने ली बैठक, चंदन नगर वाली सड़क पर 350 घरों को नोटिस की तैयारी मास्टर प्लान की सड़कों के निर्माण में लगातार हो रही देरी पर नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। 23 प्रस्तावित सड़कों में से 13 पर काम चल रहा है, लेकिन अब तक एक भी सड़क पूरी नहीं हो सकी। सोमवार को निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने बैठक में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए एक निर्माण एजेंसी और सुपरविजन कंसल्टेंट को टर्मिनेशन नोटिस देने के निर्देश दिए। कहा गया कि 15 दिन में काम की गति और गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी है। चार पैकेज में 461 करोड़ रुपए की लागत से काम होना है, लेकिन कई जगह काम की रफ्तार धीमी है। बैठक में सभी पैकेजों की प्रगति, गुणवत्ता, संसाधनों की उपलब्धता और कार्य की गति की विस्तार से जानकारी ली गई। चंदन नगर रोड का काम शुरू करने को लेकर भी चर्चा हुई। नोटिफिकेशन जारी होते ही अफसरों ने बाधक मकानों को नोटिस देने की तैयारी शुरू कर दी है। यहां करीब 350 मकानों में लगभग 600 परिवार रहते हैं। नोटिफिकेशन की सूचना फैलते ही क्षेत्र में विरोध और असमंजस का माहौल बन गया है। पिछले साल अगस्त में वर्क ऑर्डर जारी हुए थे, इसके बावजूद एक भी सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया। बैठक में अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, सहायक यंत्री नरेश जायसवाल सहित निगम अधिकारी, निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि और कंसल्टेंट मौजूद थे। एजेंसी पर नाराजगी, टर्मिनेशन नोटिस की तैयारी काम में तेजी लाने के निर्देश .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *