खेत में कहां सूखा, कहां नुकसान?, 2 मिनट में बताएगा स्मार्ट 3D एग्री ड्रोन

Last Updated:

Ranchi 3D Drone Agriculture Drone : झारखंड की राजधानी रांची स्थित BIT Mesra के छात्रों ने किसानों की बड़ी समस्याओं का समाधान निकालते हुए एक खास 3D एग्रीकल्चर ड्रोन तैयार किया है. यह ड्रोन 3D मैपिंग तकनीक के जरिए कुछ ही मिनटों में खेत की पूरी स्थिति का सटीक डेटा दे देता है, कहां सूखा है, कहां पानी की जरूरत है, कितनी फसल खराब हुई है और किस हिस्से में ज्यादा नुकसान है. इससे न केवल किसानों को खेत की निगरानी में आसानी होगी, बल्कि फसल बीमा क्लेम के लिए भी एक्यूरेट जानकारी मिल सकेगी. रिपोर्ट- शिखा श्रेया

झारखंड की राजधानी रांची की बीआईटी मेशरा के स्टूडेंट ने खासतौर पर एक एग्रीकल्चर टूल बनाकर तैयार किया है. यह एग्रीकल्चर टूल एक 3D ड्रोन है. इसका मतलब की 3D मैपिंग के जरिये किसानों के कई सारे प्रॉब्लम का सॉल्यूशन हल कर देगा.

इस ड्रोन के माध्यम से कहां पर सुखा है, कहां पानी की जरूरत है, कहां पर फसल बर्बाद हो रही है, कहां पर अधिक खरपतवार है. किसानों के खेतों में जितनी भी प्रॉब्लम है. सब का पिक्चर आपको यह 2 मिनट में ही आसानी से दे देगा.

ड्रोन को दिखाते हुए प्रोफेसर सतीश बताते हैं कि कई बार ऐसा होता है कि किसान फसल का इंश्योरेंस तक करवाते हैं. जब इंश्योरेंस क्लेम करने की बारी आती है तो कंपनी उनसे सारा डाटा मांगती है. एकदम एक्यूरेट कि कितना फसल बर्बाद हुई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ऐसे में यह ड्रोन एकदम सही कैलकुलेट करके आपको बता देगा कि आपकी कितनी फसल बर्बाद हुई है. साथ ही कितने एरिया में नुकसान हुआ है. मतलब आप इस 3D ड्रोन की मदद से सारा डाटा अपने खेत का निकाल सकते हैं.

उन्होंने आगे बताया कि आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है. बस एक रिमोट हाथ में लेकर बैठ जाना है और आपके फोन में ही सारा कुछ दिखाने लगेगा. खासकर जो 4-5 एकड़ या फिर 10 एकड़ जैसे विशाल खेत में खेती करते हैं. उनके लिए दिन में चार बार राउंड लगाना खेत का थका देने वाला काम होता है. ऐसे में यह काम ड्रोन कर देगा.

इसके अलावा कहां पर अधिक पानी की जरूरत है. कहां पर नमी सूख रही है, कहां पर किसी फसल या फिर किसी फल पर जानवर या किसी ने अटैक कर दिया है. यह हर एक चीज की निगरानी आप इससे कर सकते हैं. मतलब की बैठे-बैठे ही सारा काम सिर्फ एक बटन के क्लिक पर ही मिल जाएगा.

इसके अलावा इसमें सेंसर भी लगे हुए हैं. साथ ही चक्के भी लगे हुए हैं. इसका मतलब की खेतों के बीचों बीच यह लैंड भी आसानी से कर लेगा और वहां का मुआयना करके आपको जानकारी दे देगा. सेंसर के द्वारा वह सेंस करेगा कि आसपास कौन है. कोई जंगली जानवर है या फिर कोई इंसान है. कोई व्यक्ति है यह सारी चीज ड्रोन के नजर से नहीं बच पाएगी. यह सारा का आपको 3D में दिखेगा. मतलब की आपको लगेगा जैसे कि आप खेत के बीच में ही हैं, इतना रियलिस्टिक यह फीलिंग देगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *