कॉलेज गेट के काऊ कैचर फंसा छात्रा का पैर: नौगांव में घंटें भर की मशक्कत के बाद निकल सका; लोगों ने सुधारने की अपील – Chhatarpur (MP) News


छतरपुर के नौगांव स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ शासकीय बापू डिग्री कॉलेज में सोमवार को गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। कॉलेज परिसर में प्रवेश करते समय गेट के पास लगे लोहे के पाइप में एक छात्र का पैर बुरी तरह फंस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्र काफी देर तक दर्द से कराहता रहा, लेकिन मौके पर तुरंत कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी नजर नहीं आया। आसपास मौजूद छात्रों और लोगों ने आगे आकर मदद की और घंटों मशक्कत के बाद उसका पैर पाइप से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि घटना में छात्र को गंभीर चोट नहीं आई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कॉलेज गेट पर खतरनाक ढांचा बना खतरा
घटना के बाद कॉलेज गेट पर लगे लोहे के पाइप को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि यदि परिसर में इस तरह के खतरनाक ढांचे खुले पड़े रहेंगे, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। छात्र बस का विवाद भी गरमाया
इसी कॉलेज की छात्र बस को लेकर भी हाल ही में विवाद सामने आया था। छात्रों के आवागमन के लिए निर्धारित बस से सवारी ले जाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया था। वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए कि शैक्षणिक संसाधनों का इस तरह उपयोग किसकी अनुमति से किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि नौगांव के इतने बड़े शासकीय कॉलेज में यदि छात्र ही सुरक्षित नहीं हैं, तो व्यवस्थाओं की जवाबदेही तय करना जरूरी है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *