MP News Today: मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू; उज्जैन में ड्रग्स माफिया पर बड़ा वार!

MP Chhattisgarh Top News Live: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे साइबर पंजीयन कार्यालय का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3:00 बजे भोपाल में अत्याधुनिक साइबर पंजीयन कार्यालय का लोकार्पण करेंगे, जहां उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी मौजूद रहेंगे. यह कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन भवन, अरेरा हिल्स में स्थित होगा. अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर और सुरक्षित सर्वर से लैस यह कार्यालय डेटा की गोपनीयता सुनिश्चित करते हुए रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सरल बनाएगा.

MP Budget Session Day 1: राज्यपाल के भाषण से पहले ही गरमाया सदन! कफ सिरप से स्लॉटर हाउस तक हंगामे के आसार

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है और पहले दिन से ही माहौल गरम रहने के पूरे आसार हैं. सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी, लेकिन विपक्ष पहले ही सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है. माना जा रहा है कि राज्यपाल के भाषण के दौरान ही जोरदार विरोध और नारेबाजी देखने को मिल सकती है. विपक्ष ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की है. कफ सिरप मामला, भागीरथपुरा विवाद और स्लॉटर हाउस से जुड़े मुद्दे सदन में जोर-शोर से उठाए जाएंगे. इसके अलावा कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक फैसलों को लेकर भी सवाल खड़े किए जाएंगे.बजट सत्र के दौरान 18 फरवरी को 4.80 लाख करोड़ रुपये का पेपरलेस बजट पेश किया जाएगा. यह बजट पूरी तरह डिजिटल फॉर्मेट में रहेगा. सरकार का दावा है कि यह बजट विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार देगा, जबकि विपक्ष पहले से ही इसे लेकर सवाल खड़े कर रहा है.

उज्जैन में ड्रग्स माफिया पर बड़ा वार! 46 ग्राम MD के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. खाचरौद पुलिस ने 46 ग्राम एम.डी. ड्रग्स (मेफेड्रोन) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जब्त की गई ड्रग्स की कीमत करीब 4 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में ड्रग्स सप्लाई की जा रही है. इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर दोनों तस्करों को पकड़ लिया.दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *