Last Updated:
Lukewarm water Benefits: सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीने के बजाय एक गिलास गुनगुना पानी पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. गुनगुना पानी खून के बहाव को भी बेहतर बनाता है. इससे शरीर में ऑक्सीजन और पोषण अच्छे से पहुंचता है। हृदय स्वस्थ रहता है और त्वचा पर प्राकृतिक चमक आती है.
Healthiest Morning Drink: शरीर नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत करने के लिए तैयार होता है इसलिए सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीने के बजाय एक गिलास गुनगुना पानी पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही इसे अच्छा मानते हैं. पानी हल्का गर्म होना चाहिए, बहुत ज्यादा गर्म नहीं. लगभग 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान सही माना जाता है. ऐसा पानी हाथ से छूने पर गर्म लगे, लेकिन जलाए नहीं. सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीने से शरीर को तुरंत ताजगी मिलती है.
सुबह गुनगुना पानी पीने के फायदे
गुनगुना पानी शरीर को हाइड्रेट करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. यह पेट में जमा खाना जल्दी पचाने में मदद करता है. इससे कब्ज, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. आयुर्वेद के अनुसार, अगर पाचन सही है तो पूरा शरीर स्वस्थ रहता है, इसलिए सुबह पानी पीना बहुत लाभकारी है.
यह शरीर को अंदर से साफ करने में भी मदद करता है. रातभर शरीर में जमा हुए हानिकारक तत्व पानी के जरिए बाहर निकलते हैं. इससे लिवर और किडनी को सही से काम करने में मदद मिलती है. आंतें साफ रहती हैं और पेट हल्का महसूस होता है.इससे रोगों से लड़ने की ताकत भी बढ़ती है.
गुनगुना पानी खून के बहाव को भी बेहतर बनाता है. इससे शरीर में ऑक्सीजन और पोषण अच्छे से पहुंचता है. दिल स्वस्थ रहता है और त्वचा पर नेचुरल चमक आती है. सुबह गुनगुना पानी पीने से मांसपेशियों और जोड़ों की जकड़न कम होती है. महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन में भी राहत मिल सकती है.
यह वजन घटाने में भी सहायक है. गुनगुना पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी जल्दी बर्न होती है. अगर इसे सही खान-पान और नियमित व्यायाम के साथ लिया जाए, तो वजन कम करने में मदद मिलती है. आप चाहें तो गुनगुने पानी में थोड़ा नींबू का रस भी मिला सकते हैं. लेकिन जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, पेट में जलन या अल्सर की समस्या है, उन्हें ऐसा करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें