आयरलैंड की ‘विराट’ जीत, दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर 96 रनों से जीता मैच

Ireland vs Oman T20 WC 2026 Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां लीग मैच आयरलैंड और ओमान के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट क्लब में खेला गया. मुकाबले में आयरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल बनाते हुए 96 रनों से जीत दर्ज की. टीम के लिए कप्तान लोरकान टकर ने 94 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा गैरेथ डेलानी ने 54 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में जोशुआ लिटिल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.

मुकाबले में ओमान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए सबसे खराब फैसला रहा. पहले बैटिंग के लिए उतरी आयरलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 235 रन बोर्ड पर लगाए. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल रहा. फिर रन चेज के लिए उतरी ओमान की टीम 18 ओवर में सिर्फ 139 रन पर ढेर हो गई.

बताते चलें कि टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम पर दर्ज है. श्रीलंका ने 2007 के टूर्नामेंट में 260/6 रन बोर्ड पर लगाए थे. अब इसके नीच आयरलैंड ने अपना नाम दर्ज करवा लिया है. इससे पहले दूसरा सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम पर था, जिन्होंने 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में 230/8 रन बनाए थे. इंग्लिश टीम लिस्ट में तीसरे पायदान पर खिसक गई है.

आयरलैंड को मिली पहली जीत 

यह 2026 टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड की पहली जीत रही. इससे पहले आयरिश टीम श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैच क्रमश: 20 और 67 रन से हार चुकी है. अब टीम को आखिरी लीग मैच 17 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है. सुपर-8 में जाने की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए आयरलैंड को आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा. ग्रुप-बी में मौजूद टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है. 

वहीं ओमान के लिए यह लगातार तीसरी हार रही. टीम ने अब तक एक भी मैच नहीं जीता है. ओमान को पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 विकेट से, दूसरे मैच में श्रीलंका के खिलाफ 105 रन से और तीसरे मैच में आयरलैंड के खिलाफ 96 रनों से हार मिली.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *