Last Updated:
Rani Mukerji Favorite Food : रानी मुखर्जी की पसंदीदा बंगाली फिश करी सिर्फ एक रेसिपी नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा स्वाद है. नारियल, इमली और मसालों के साथ बनी यह डिश घर पर आसानी से तैयार की जा सकती है और हर खाने के शौकीन को जरूर पसंद आएगी.
रानी मुखर्जी की पसंदीदा बंगाली फिश करी रेसिपी
Rani Mukerji Favorite Food : बॉलीवुड में रानी मुखर्जी का नाम दमदार अभिनय और मजबूत किरदारों के लिए लिया जाता है. उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं और हर बार पर्दे पर अलग छाप छोड़ी है. लेकिन कैमरे की चमक-दमक से दूर रानी का एक सादा और भावुक रूप भी है, जो अपने परिवार और खासकर अपनी मां से गहराई से जुड़ा हुआ है. हाल ही में अपनी फिल्म ‘मर्दानी 3’ को लेकर चर्चा में रहीं रानी ने एक बातचीत के दौरान अपने पसंदीदा खाने का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है मां के हाथ की बनी बंगाली फिश करी. रानी ने साझा किया कि जब भी उन्हें घर की याद आती है या शूटिंग के बीच थोड़ा सुकून चाहिए होता है, तो वह मां की बनाई फिश करी को याद करती हैं. यह सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि बचपन की यादों और पारिवारिक अपनापन से जुड़ा स्वाद है.
बंगाली खान-पान में मछली का खास स्थान है और लगभग हर घर में अलग अंदाज से फिश करी बनाई जाती है. खुशबूदार मसालों, नारियल और खट्टी इमली के साथ पकाई गई यह करी स्वाद में लाजवाब होती है. अगर आप भी मछली खाने के शौकीन हैं, तो रानी की पसंदीदा इस डिश को घर पर जरूर ट्राई कर सकते हैं.
कैसे बनाएं बंगाली फिश करी
सामग्री:
-सोल फिश के टुकड़े
-1 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
-1 नींबू का रस
-1 प्याज, बारीक कटा हुआ
-2 छोटी चम्मच धनिया के बीज
-2 छोटी चम्मच साबुत काली मिर्च
-2 बड़े चम्मच कच्चे चावल
-6 लहसुन की कलियां
-1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
-1 कप हरा धनिया
-1 इंच अदरक, टुकड़ों में कटा
-आधी छोटी चम्मच दालचीनी पाउडर
-आधी छोटी चम्मच लौंग पाउडर
-मूंगफली का तेल
-आधा कप इमली का पेस्ट
-खाना पकाने का तेल
-नमक स्वाद अनुसार
-जरूरत के मुताबिक पानी
बनाने की विधि
सबसे पहले मछली को साफ करके बराबर टुकड़ों में काट लें. इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस मिलाकर 15–20 मिनट के लिए रख दें ताकि मसाला अच्छी तरह लग जाए.
अब एक पैन गरम करें और उसमें धनिया के बीज, साबुत काली मिर्च और कच्चे चावल को हल्का भूरा होने तक भून लें. ठंडा होने पर इन्हें पीसकर पाउडर बना लें.
इसके बाद मिक्सर में लहसुन, नारियल, हरा धनिया, अदरक और थोड़ा पानी डालकर मुलायम पेस्ट तैयार करें. अब इसमें इमली का पेस्ट मिलाएं. अगर इमली गाढ़ी हो तो उसमें थोड़ा गर्म पानी डालकर दोबारा पीस लें ताकि पूरा स्वाद निकल आए.
एक कड़ाही में मूंगफली का तेल गरम करें. इसमें कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. फिर इमली वाला मिश्रण डालें और कुछ मिनट पकाएं. अब नारियल का पेस्ट और नमक डालकर धीमी आंच पर उबाल आने दें.
View this post on Instagram
.