iPhone 18 सीरीज में मिलेगा गजब का सैटेलाइट फीचर, दुनिया में कहीं से भी कर सकेंगे मैसेज और कॉल

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

सैटेलाइट कनेक्टिविटी के मामले में ऐप्पल सबसे आगे है. कंपनी ने 2022 में iPhone 14 सीरीज में Emergency SOS फीचर दे दिया था. रिमोट इलाकों में यह फीचर लोगों की जान बचाने के लिए खूब काम आ रहा है. अब रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि iPhone 18 सीरीज में इस फीचर को और एडवांस बनाया जा रहा है, जिसके बाद दुनिया में कहीं से भी मैसेज सेंड और रिसीव किया जा सकेगा. आइए जानते हैं कि नए फीचर में और क्या सुविधा मिलने वाली है.

अभी कैसे काम करता है यह फीचर?

Emergency SOS का फीचर सैटेलाइट कनेक्टिविटी के जरिए काम करता है. यानी आप बिना मोबाइल नेटवर्क के भी सैटेलाइट की मदद से इमरजेंसी सर्विसेस या अपने कॉन्टैक्ट्स को मैसेज कर सकते हैं. हालांकि, इसे केवल सिंपल मैसेज भेजने या डायरेक्शन आदि पाने के लिए टर्न लेफ्ट और टर्न राइट जैसे टेक्स्ट पाने के लिए ही यूज किया जा सकता है. अब ऐप्पल इसकी फंक्शनलिटी बढ़ाने पर काम कर रही है.

फीचर में जोड़ी जाएगी NR-NTN फंक्शनलिटी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप्पल अपनी अपकमिंग सीरीज में C2 मॉडम के साथ A20 सिलिकॉन यूज करेगी, जो NR-NTN फंक्शनलिटी सपोर्ट के साथ आएगी. NR-NTN का पूरा नाम न्यू रेडियो नॉन-टेरेस्ट्रियल नेटवर्क होता है और यह लो-अर्थ ऑर्बिट के सैटेलाइट की मदद से इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रोवाइड करता है. अगर आसान भाषा में समझें तो नए हार्डवेयर के कारण आईफोन 18  में आप दुनिया के किसी भी हिस्से में इंटरनेट यूज कर सकेंगे. भले ही आप किसी बर्फीले पहाड़ पर स्कीइंग कर रह हैं या नीले समुद्र के बीच स्कूबा डाइविंग, हर जगह आपके आईफोन पर इंटरनेट कनेक्टिविटी रहेगी.

क्या पहली बार किसी फोन में ऐसा फीचर आ रहा है?

फोन में सैटेलाइट इंटरनेट नया आइडिया नहीं है. कई चाइनीज कंपनियों अपने स्मार्टफोन में यह फीचर दे रही है. चीन में सबसे पहले Huawei ने अपने Mate 60 Pro में यह फीचर दिया था, जिसकी मदद से लोग बिना मोबाइल नेटवर्क के भी चीन के Tiantong सैटेलाइट सिस्टम के जरिए मैसेज, कॉल और इमेज शेयर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Valentine’s Day पर नहीं है कोई पार्टनर? यह कैफे दे रहा एआई पार्टनर के साथ डेटिंग का मौका, घंटों करें दिल की बातें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *