चिकन-मीट से ज्यादा प्रोटीन इन बीजों में, तगड़ी बॉडी बनाने के लिए जानें रोज कितनी मात्रा जरूरी

Last Updated:

Veg Protein Sources: मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है. लेकिन सिर्फ वेज डाइट से पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल सकता है. पर यदि आप हेंप,सोयाबिन, क्विनोआ और मसूर जैसे दाल और बीज को डाइट में शामिल करें तो ये बिल्कुल चिकन-मटन जैसे फायदे आपको देंगे.

Zoom

प्रोटीन मसल्स और बोन्स को बनाने के साथ रिपेयर करने का भी काम करता है. इसकी कमी में तगड़ी बॉडी तो दूर आपको अपने शरीर में ताकत ही महूसस नहीं होगी. इसलिए जिम करने वाले और इंटेंस फिजिकल वर्क करने वाले लोगों के लिए प्रोटीन रिच डाइट बहुत जरूर होता है. वैसे तो नॉनवेज को प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है, लेकिन यदि आप प्लांट बेस्ड प्रोटीन लेना चाहते हैं, तो ये बीज और दाल आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

जीं, कुछ बीजों में प्रोटीन की मात्रा मांस से भी अधिक हो सकती है? पकाए गए बीफ में लगभग 25 से 30 ग्राम प्रोटीन प्रति 100 ग्राम होता है. लेकिन कुछ बीजों में इससे ज्यादा प्रोटीन मौजूद होता है. इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन के फूड एवं न्यूट्रिएंट्स बोर्ड और अमेरिकन कॉलेज ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन प्रतिदिन प्रति किलोग्राम शरीर के वजन के हिसाब से 1.2 से 1.7 ग्राम प्रोटीन लेने की सलाह देते हैं. ऐस में ये फूड्स प्रतिदिन के टारगेट को पूरा करने में आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकती हैं.

हेंप सीड
हेंप बीज 100 ग्राम में 31 ग्राम प्रोटीन प्रदान करते हैं, जो अनुशंसित दैनिक मूल्य का 64% है. इनमें आवश्यक फैटी एसिड और खनिज जैसे मैग्नीशियम और आयरन भी प्रचुर मात्रा में होते हैं.

सोयाबीन और एडामेम
सोयाबीन फलियों को उच्च प्रोटीन सामग्री के लिए जाना जाता है. एडामेम, जो कच्चे सोयाबीन होते हैं, में प्रति 100 ग्राम में लगभग 11 ग्राम प्रोटीन होता है. इसके अलावा, सोया एक संपूर्ण प्रोटीन माना जाता है, जो शरीर के लिए आवश्यक सभी अमीनो एसिड प्रदान करता है.

क्विनोआ
क्विनोआ तकनीकी रूप से बीज नहीं है, बल्कि एक छोटा अनाज है, लेकिन अपने पोषण प्रोफाइल के कारण इसे बीजों की श्रेणी में शामिल किया जाता है. इसमें लगभग 15 ग्राम प्रोटीन प्रति 100 ग्राम होता है. यह एक संपूर्ण प्रोटीन माना जाता है, जो सभी आवश्यक अमीनो एसिड प्रदान करता है.

मसूर
मसूर में प्रति 100 ग्राम में लगभग 25 ग्राम प्रोटीन होता है, जो इसे एक बेहतरीन प्लांट बेस्ड प्रोटीन सोर्स बनाता है. इनमें फाइबर, आयरन और अन्य आवश्यक पोषक तत्व भी प्रचुर मात्रा में होते हैं. इसे आप दाल के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसक

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *