टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण (T20 World Cup 2026) जारी है, जिसमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 6 मैच तय हैं. इस ग्राउंड पर दूसरा मैच आज (12 फरवरी) भारत और नामीबिया के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले स्टेडियम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो यहां हुए पहले मैच का है. मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम परिसर में लगे स्टॉल का एक स्टाफ मेंबर ग्लास की सॉफ्ट ड्रिंक्स को वापस बोतल में भर रहा है. इसे देख फैंस हैरान हैं.
अरुण जेटली स्टेडियम का वायरल वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हर दिन 3 मुकाबले हो रहे हैं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहला मैच 10 फरवरी को नामीबिया और नीदरलैंड के बीच खेला गया था, जो सुबह 11 बजे शुरू हुआ था. दोपहर 2:30 बजे मैच खत्म हो गया था. इस मैच में बहुत कम दर्शक स्टेडियम आए थे. स्टेडियम परिसर में दर्शकों के लिए खाने-पीने के स्टॉल लगे हैं, वायरल वीडियो यहीं का बताया जा रहा है. इसमें नजर आ रहा है कि एक स्टॉल का स्टाफ ग्लास में रखी हुई कोल्ड ड्रिंक्स को वापस बोतल में भर रहा है.
🚨 Shocking Visuals from Arun Jaitley Stadium 🏟️ 🚨
Viral video claims leftover drinks were reused at Arun Jaitley Stadium during ICC T20 World Cup. pic.twitter.com/VSiOBnAlkP
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) February 12, 2026
क्या IND vs NAM मैच में बिकेगी वही ड्रिंक्स?
वायरल वीडियो से ये साबित नहीं होता कि स्टाफ बोतल में ड्रिंक्स को इसलिए भर रहे हैं ताकि अगले मैच में भी इसे बेचा जा सके. मैच खत्म होने के बाद ड्रिंक्स को ऐसे ही वहां नहीं छोड़ा जा सकता, चाहे गिलास में हो या बोतल में. इसलिए ये कहना गलत होगा कि भारत बनाम नामीबिया मैच में उन्ही ड्रिंक्स को वापस बेचा जाएगा, जो पिछले मैच में बच गई थी.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 6 मैच तय हैं, जिनमें से एक हो चुका है और दूसरा आज भारत और नामीबिया के बीच खेला जाएगा. यहां एक सुपर-8 का मैच भी होना है. टीम इंडिया ने पहले मैच में यूएसए को हराया था. दिल्ली में खेलने के बाद टीम इंडिया कोलंबो जाएगी, जहां 15 फरवरी को पाकिस्तान के साथ मैच है.
.