Last Updated:
AI Job Effect : एआई सेक्टर में नौकरी करना तो आज हर युवा का सपना है. लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि सिलिकन वैली में बतौर एआई चीफ इंजीनियर काम करने वाले मृणांक शर्मा ने अचानक इस्तीफा दे दिया है. साथ ही उन्होंने एक नोट भी लिखा कि तकनीक किस तरह भावनाओं पर असर डाल रही है. उन्होंने दूसरी टेक कंपनी को ज्वाइन करने के बजाय कविता लिखने को अपना करियर बनाने की बात कही है.
मृणांक शर्मा ने एआई चीफ इंजीनियर की जॉब छोड़ दी है.
नई दिल्ली. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एक नई दुनिया बन गई है और युवाओं की पसंद की नौकरियां अब इसी के इर्द-गिर्द घूम रही है. Anthropic AI भी ऐसी ही एक कंपनी का नाम है, जहां नौकरी करना सबसे पसंदीदा जगहों में से एक माना जाता है. लेकिन, इसी कंपनी के प्रमुख एआई इंजीनियर मृणांक शर्मा ने हाल में अपनी लाखों की सैलरी वाली जॉब से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि तकनीक भावनाओं पर असर डाल रही है और दुनिया एक संभावित खतरे की तरफ बढ़ती जा रही है. मृणांक ने दूसरी टेक नौकरी ज्वाइन करने के बजाय कविता लिखने का फैसला किया है.
मृणांक के इस्तीफे ने सिलिकॉन वैली में एक बार फिर तकनीक बनाम सुकून को लेकर चर्चा छेड़ दी है. लोग बातें करने लगे हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम करने का भावनात्मक और नैतिक असर क्या होता है. मृणांक की इस बात ने भी नई चर्चा छेड़ दी है कि आखिर एआई किस कदम लोगों की भावनाओं को प्रभावित कर रहा है और उनकी निजी जिंदगी पर असर डाल रहा है.
Today is my last day at Anthropic. I resigned.
.