Panna News: बस-डंपर में भीषण टक्कर, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल; केन नदी के पुल पर लगा जाम

Last Updated:

पन्ना में एक भीषण एक्सीडेंट हुआ, जब नागपुर जा रही यात्री बस और डंपर में आमने-सामने टक्कर हो गई. दोनों चालकों सहित करीब एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए. अमानगंज थाना क्षेत्र की पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है.

Zoom

रिपोर्ट-आचार्य शिवकांत/पन्ना
Panna Accident:
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत टेढ़ीधार पुल के समीप पन्ना से नागपुर जा रही यात्री बस और एक डंपर की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई. हादसा इतना भयानक था कि बस और डंपर के दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री जख्मी बताए जा रहे हैं. दुर्घटना के बाद केन नदी के पुल पर लंबा जाम लग गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई की.

बस और डंपर के अगले हिस्से हुए क्षतिग्रस्त
एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही डायल-112 मौके पर पहुंची और घायलों को अमानगंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. कुछ ही हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार छतरपुर से पन्ना होते हुए नागपुर जा रही यात्री बस बुधवार रात करीब 9 बजे अमानगंज और पवई के बीच केन नदी स्थित टेढ़ीधार पुल से गुजर रही थी. तभी बीच पुल पर सामने से आ रहे डंपर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और डंपर के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

पुल के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें
वहीं बस में सवार करीब 1 दर्जन से अधिक यात्री भी घायल हो गए. दुर्घटना के बाद पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. अमानगंज थाना पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अमानगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां से गंभीर घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *