प्रॉमिस डे पर अपने पार्टनर से करें ये 5 वादें, खूबसूरत बन जाएगा पूरा वैलेनटाइन वीक

Best Promise Day Promises For Couples: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है और कपल्स हर दिन अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं. इसी हफ्ते का पांचवां दिन होता है प्रॉमिस डे, जब पार्टनर्स एक-दूसरे से वफादारी और हर हाल में साथ निभाने का वादा करते हैं. इस साल प्रॉमिस डे 11 फरवरी, बुधवार को मनाया जाएगा. जैसा कि कहा जाता है, प्यार भरोसे, कमिटमेंट और उन छोटे-छोटे वादों पर टिका होता है, जो किसी रिश्ते को जोड़े रखते हैं. प्रॉमिस डे उसी एहसास की एक खूबसूरत याद दिलाता है कि अपने रिश्ते को सिर्फ महसूस ही नहीं, बल्कि उसे संजोना और मजबूत बनाना भी जरूरी है.

अगर आप एक सीरियस रिश्ते में हैं और इसे जिंदगी भर का साथ बनाना चाहते हैं, तो इस दिन किए गए ये पांच वादे आपके रिश्ते के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकते हैं. चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं. 

प्रॉमिस 1- आपकी खुशी मेरी जिम्मेदारी है

जब रिश्ते में दोनों एक-दूसरे की खुशी को अपनी जिम्मेदारी मान लेते हैं, तो बंधन अपने आप मजबूत हो जाता है. अपने पार्टनर से वादा करें कि आप उनकी जिंदगी में खुशी लाने की पूरी कोशिश करेंगे और हर हाल में उनका साथ देंगे.

प्रॉमिस 2- आपको बदलने की कोशिश नहीं करूंगा

इस दिन यह वादा करना भी जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को जैसे हैं, वैसे ही स्वीकार करेंगे. अक्सर लोग अपने हिसाब से पार्टनर को बदलना चाहते हैं, जिससे रिश्ते में दूरी आने लगती है. प्यार में स्वीकार करना सबसे बड़ा कमिटमेंट होता है.

प्रॉमिस 3- आप हमेशा मेरी पहली प्राथमिकता रहेंगे

अपने पार्टनर से वादा करें कि वे आपकी जिंदगी में हमेशा पहले नंबर पर रहेंगे. साथ ही यह भी कि आप रिश्ते में पूरी ईमानदारी और ट्रांसपेरेंसी बनाए रखेंगे न शक करेंगे, न शक की कोई वजह देंगे.

प्रॉमिस 4- हर मुश्किल में आपके साथ खड़ा रहूंगा

जिंदगी में अच्छे और बुरे दोनों दौर आते हैं. सच्चा प्यार वही है जो हर तूफान में साथ निभाए. अपने पार्टनर से वादा करें कि चाहे हालात जैसे भी हों, आप उनका हाथ थामे रहेंगे और उन्हें कभी अकेला महसूस नहीं होने देंगे.

प्रॉमिस 5- आपके सपने मेरे अपने होंगे

एक मजबूत रिश्ते में पार्टनर के सपने भी उतने ही अहम होते हैं. इस प्रॉमिस डे पर वादा करें कि आप उनके सपनों को पूरा करने में उनका पूरा साथ देंगे,चाहे वह करियर हो, कोई पैशन या पर्सनल ग्रोथ. उन्हें एहसास दिलाएं कि आप हमेशा उनके सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम रहेंगे. जिंदगी में एक पार्टनर को इस चीज की सख्त जरूरत होती है कि उसका पार्टनर उसके साथ सपोर्ट सिस्टम बनकर खड़ा रहे. 

इसे भी पढ़ें- क्या है पीएम मोदी की चमकती स्किन का राज, ‘परीक्षा पे चर्चा’ पर खुद बताई अपनी डाइट

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *