इंदौर में गाड़ी खड़ी करने का झंझट खत्म, शुरू हो रही हाईटेक कार पार्किंग

Last Updated:

Indore News: यह एक आधुनिक 8 मंजिला मल्टी लेवल कार पार्किंग है, जो हाइड्रोलिक सिस्टम पर बेस्ड है. पार्किंग में एक साथ करीब 150 चौपहिया वाहन और करीब इतने ही दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे. पार्किंग पूरी तरह से CCTV से लैस है. यहां ऑटोमेटेड एंट्री और एग्जिट सिस्टम होगा.

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में ट्रैफिक के साथ ही कार पार्किंग न होना बड़ी समस्या बन चुकी है. लोग घर से बाहर निकलने से पहले पार्किंग मिलेगी या नहीं, इस बारे में विचार करते हैं. सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की वजह से सड़क पर ट्रैफिक जाम लगा रहता है. पुलिस भी चालानी कार्रवाई करती नजर आती है लेकिन जल्द ही इस समस्या का समाधान 8 स्टोरी मल्टी लेवल कार पार्किंग के रूप में मिलने वाला है. ग्रेटर कैलाश हॉस्पिटल के पास बन रही पार्किंग अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएगी.‌

यह एक आधुनिक 8 मंजिला मल्टी लेवल कार पार्किंग स्ट्रक्चर है, जो हाइड्रोलिक सिस्टम पर आधारित है. इस पार्किंग में एक साथ लगभग 150 कारें और लगभग इतने ही दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे. इसकी खासियत यह है कि यह पूरी तरह से सीसीटीवी से लैस है और यहां ऑटोमेटेड एंट्री और एग्जिट सिस्टम होगा. इसका मतलब है कि आप पैसे देकर सीधे अपनी गाड़ी पार्क करके जा सकते हैं और आकर ले सकते हैं. इसे BOT आधार पर बनाया जा रहा है. इसे एजेंसी बना रही है. वह कुछ सालों तक इसका ऑपरेशन चलाएगी. उसके बाद निगम को हस्तांतरित कर देगी.‌

2025 में शुरू हुआ था पार्किंग निर्माण
ग्रेटर कैलाश के ठीक सामने और उसके आसपास की जमीन पर बन रही इस मल्टी लेवल कार पार्किंग को बनाने का काम 2025 में शुरू हुआ था, हालांकि यह काफी धीमी गति से चल रहा है लेकिन हाल ही में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यहां का दौरा किया था. जिसके बाद उन्होंने भरोसा दिलाया है कि इसी साल अप्रैल से यह पार्किंग शुरू हो जाएगी. ‌पार्किंग शुरू होने के बाद मुख्य सड़क पर किनारे खड़ी होने वाली गाड़ियों को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया जाएगा. इसे फुटपाथ पर चलने वालों के लिए फ्री किया जाएगा.‌

अन्य मार्गों पर भी पार्किंग की योजना
इंदौर नगर निगम की योजना है कि इसी तरह की कई पार्किंग राजवाड़ा, विजयनगर, भंवरकुआं जैसे मार्गों पर भी बनाई जाएं ताकि सड़क पर खड़ी गाड़ियों की वजह से जाम की स्थिति न बने. पूरी तरह से पार्किंग तैयार होने के बाद लोगों को पार्किंग में ही गाड़ी खड़ी करने के लिए जागरूक किया जाएगा. साथ ही चालानी कार्रवाई भी की जाएगी. ऐसे न केवल सड़क पर जाम से छुटकारा मिलेगा बल्कि लोगों को आसानी से पार्किंग की सुविधा भी मिल पाएगी.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homemadhya-pradesh

इंदौर में गाड़ी खड़ी करने का झंझट खत्म, शुरू हो रही हाईटेक कार पार्किंग

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *