Health Tips: आंखों की रोशनी से लेकर त्वचा की समस्याओं से राहत दिलाएगा यह पौधा पत्तियां और फल दोनों ही फायदेमंद!

Last Updated:

Health Tips: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मिलने वाला मकोय का पौधा आंखों, बालों और पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और आयुर्वेदिक गुण मौजूद हैं.अगर आप पीलिया जैसी समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं तो आज हम आपको कुछ आयुर्वेद जड़ी बूटियां के बारे में बताने जा रहे हैं. अगर आप लगातार वायरल फीवर की समस्या से परेशान रहते हैं. वायरल फीवर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप मकोय का सेवन कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में कई ऐसे पौधे पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं. ऐसे में खेतों के किनारे मकोय का पौधा आसानी से मिल जाता है. मकोय एक औषधि गुणों वाला पौधा है. मकोय में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी माइक्रोबियल गुण पाया जाता है. मकोय का पौधा आंखों की रोशनी के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. त्वचा की समस्याओं से राहत दिलाता है पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है.

आंखों की रोशनी की समस्या से आप भी परेशान रहते हैं तो मकोय का पौधा बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. मकोय में विटामिन ए विटामिन सी कैल्शियम और आयरन पाया जाता है. मकोय की पत्तियां का सेवन करने से आंखों की रोशनी में वृद्धि होती है. अगर आप मोतियाबिंद जैसी समस्या से परेशान रहते हैं तो मकोय का इस्तेमाल कर सकते हैं.

मकोय के पौधे में टमाटर की तरह छोटे-छोटे फल पाए जाते हैं वह फल हमारे बालों के लिए बहुत ही उपयोगी माने जाते हैं. बदलते खान-पान के कारण अक्सर कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं. बाल सफेद होने के कारण लोग अक्सर परेशान रहते हैं. ऐसे में आज मकोय के पौधे के बारे में हम बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने बालों को काले कर सकते हैं. सबसे पहले आप मकोय के बीज को लेकर सरसों के तेल में गर्म कर ले उसके बाद बालों में लगा ले ऐसा करने से धीरे-धीरे सफेद बाल काले होने लगेंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप पीलिया जैसी समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं तो आज हम आपको कुछ आयुर्वेद जड़ी बूटियां के बारे में बताने जा रहे हैं. आयुर्वेदिकआचार्य देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की पीलिया एक घातक बीमारी है. थोड़ी सी लापरवाही होने के कारण आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप भी पीलिया जैसी समस्या से परेशान हैं तो आप मकोय की पत्तियों का काढ़ा बनाकर सेवन कर सकते हैं. सुबह खाली पेट सेवन करने से पीलिया जैसी समस्या से धीरे-धीरे राहत मिल सकती है, ऐसे में पित्त और कफ की समस्या को भी दूर किया जा सकता है.

मकोय के फल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को हानिकारक तत्वों से बचाते हैं. इसके अलावा, इसमें ऐसे गुण होते हैं जो सूजन को कम करने और शरीर के प्राकृतिक उपचार प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करते हैं. गर्मियों के मौसम में अक्सर मुंह में छाले जैसी समस्याएं हो जाती है. मुंह में छाले होने के कारण लोग पानी तक भी नहीं पी पाते हैं. मकोय की पत्तियां का सेवन तुरंत राहत प्रदान करता है.

homelifestyle

मकोय: आंखों, बालों और पाचन के लिए आयुर्वेदिक औषधीय पौधा, जाने इसके फायदे

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *