बच्चों में फोन की लत कैसे छुड़ाएं? न छीनें-न रोकें, डॉ. लोकेश शेखावत ने दिए बेस्ट टिप्स
How to stop mobile phone addiction in children: बच्चा चाहे 1 साल का हो या 18 या 25 साल का. पेरेंट्स की सबसे बड़ी समस्या ही यही है कि बच्चों में मोबाइल फोन की लत को कैसे छुड़ाएं? कई बार मजबूरी में तो कई बार पढ़ाई, होमवर्क या जरूरी चीजों के लिए बच्चों को फोन देना पड़ता है और इसका नतीजा ये होता है कि बच्चों में फोन का नशा ऐसा पनप जाता है, जिसे छुड़वा पाना आजकल आसान नहीं रह गया है. इसके लिए कई बार वे कठोर रणनीति अपनाते हैं और बच्चों से फोन छीनकर उसे या तो छुपा देते हैं या दोबारा लेने पर कठोर पाबंदी लगा देते हैं. हालांकि इस कठोरता के बाद कई ऐसे मामले सामने आए हैं जो झकझोर देने वाले हैं. बच्चे इस पाबंदी को जिंदगी से भी बड़ा मान लेते हैं और दुस्साहसिक कदम उठा लेते हैं, तो आइए आरएमएल अस्पताल के सीनियर साइकैट्रिस्ट डॉ. लोकेश सिंह शेखावत से जानते हैं कि बच्चों में फोन की लत को कैसे छुड़ाएं? बेस्ट टिप्स के लिए देखें वीडियो…