Floppy Idli Recipe: घर की इडली सॉफ्ट नहीं बनती? इस देसी रेसिपी से बिना ईनो के पाएं फूली-फूली परफेक्शन

Floppy Idli Recipe: इडली भारतीय खाने की उन डिशेज़ में से एक है, जिसे लगभग हर उम्र का व्यक्ति पसंद करता है. हल्की, सॉफ्ट और पचने में आसान होने की वजह से यह नाश्ते के साथ-साथ बच्चों के टिफिन और बुजुर्गों के खाने के लिए भी बेहतरीन मानी जाती है. पहले इडली को केवल साउथ इंडिया की पहचान समझा जाता था, लेकिन अब यह नॉर्थ इंडिया के घरों में भी आम हो चुकी है. अक्सर लोग घर पर इडली बनाने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि बैटर सही से फूलेगा या नहीं. कई बार बाजार से बैटर खरीदना पड़ता है, जिसमें स्वाद के साथ समझौता करना पड़ता है. वहीं कुछ लोग इडली को फुलाने के लिए ईनो या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं, जो सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता.

अगर आप भी चाहते हैं कि घर पर बनी इडली बिल्कुल होटल जैसी सॉफ्ट और फूली-फूली बने, वो भी बिना किसी केमिकल के, तो यह रेसिपी आपके लिए बेहद काम की है. इस आसान तरीके से बनाई गई इडली न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि लंबे समय तक सॉफ्ट भी बनी रहती है.

इडली बनाने की सामग्री
उड़द की दाल – 1 कप
चावल – 2 कप
नमक – स्वाद अनुसार

ध्यान रखें कि उड़द की दाल की मात्रा ज्यादा होने से इडली का स्वाद बिगड़ सकता है और केवल दाल का स्वाद आने लगता है.

इडली बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले उड़द की दाल और चावल को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद दोनों को एक ही बर्तन में डालकर पर्याप्त पानी में रात भर के लिए भिगो दें. कम से कम 8 घंटे तक भिगोना जरूरी होता है, ताकि दाल और चावल अच्छे से फूल सकें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

सुबह इन्हें मिक्सी में पीस लें. बैटर पीसते समय ध्यान रखें कि वह न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा. पीसने के बाद बैटर को ढककर करीब एक घंटे के लिए रख दें, ताकि उसे हल्का सा फरमेंट होने का समय मिल सके.

अब बैटर में स्वाद अनुसार नमक डालें और हल्के हाथ से मिलाएं. नमक डालने के बाद बैटर को ज्यादा न चलाएं. एक घंटे बाद बैटर में हल्की सी खटास आ जाएगी, जो इडली के स्वाद के लिए जरूरी होती है.

इडली स्टैंड को हल्का सा तेल लगाकर उसमें बैटर भरें. कुकर में थोड़ा सा पानी डालें और इडली स्टैंड अंदर रख दें. कुकर की सीटी निकाल दें और ढक्कन बंद करके मध्यम आंच पर 6 से 7 मिनट तक भाप में पकाएं. समय पूरा होने पर ढक्कन खोलें और चाकू या टूथपिक से इडली चेक करें. अगर वह साफ निकल आए, तो इडली तैयार है.

परोसने के टिप्स
इन सॉफ्ट और फूली इडलियों को नारियल की चटनी, मूंगफली की चटनी या सांभर के साथ परोसा जा सकता है. बच्चों के टिफिन में रखने पर भी इसका स्वाद खराब नहीं होता. इसी बैटर से नॉन-स्टिक तवे पर डोसा भी बनाया जा सकता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *