Health Tips: आज ही घर में लगा लीजिए ये 4 पौधे, कई बीमारियों से होगा बचाव, बढ़ जाएगा बैंक बैलेंस !

Last Updated:

Medicinal Leaves for Health: सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए आप घर में कुछ पेड़-पौधे उगा सकते हैं. पीपल, नीम, करी और पपीता के पत्तों में औषधीय गुणों का भंडार होता है. इन पत्तों को चबाने से सेहत को गजब के फायदे मिल सकते हैं. इन पौधों को घर में लगाने से सेहत बेहतर रहती है और कई बीमारियों से बचाव होता है. इनके औषधीय गुण इलाज के खर्च को कम करने में मदद करते हैं और आपकी जिंदगी को बेहतर बनाते हैं.

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पा रहे हैं. इसकी वजह से बीमारियों का कहर भी बढ़ रहा है. आजकल इलाज का खर्च भी बहुत ज्यादा है और छोटी-मोटी बीमारियां भी अकाउंट खाली करवा देती हैं. ऐसे में कुछ पौधे औषधीय गुणों से भरपूर माने जाते हैं, जो आपकी सेहत सुधार सकते हैं.

कई रिसर्च में पता चला है कि घर में पौधे लगाने से हवा शुद्ध होती है और मानसिक तनाव कम होता है. आयुर्वेद और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार कुछ पत्तों में औषधीय गुण होते हैं, जिनका सही उपयोग कई छोटी-बड़ी परेशानियों में सहायक माना जाता है. पपीता, पीपल, नीम और करी पत्ता ऐसे ही पौधे हैं, जिन्हें घर के आसपास लगाना लाभकारी है.

यूपी के अलीगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर और आयुर्वेदाचार्य डॉ. पीयूष माहेश्वरी ने News18 को बताया कि नीम के पत्ते औषधीय गुणों का भंडार माने जाते हैं. नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा, बाल और खून को साफ रखने में मदद करते हैं. नियमित रूप से नीम के पत्ते चबाने से संक्रमण से बचाव होता है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. घर में नीम का पौधा जरूर लगाएं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताया कि पपीता के पत्ते स्वाद में बेहद कड़वे होते हैं, लेकिन सेहत के लिहाज से अत्यधिक फायदेमंद माने जाते हैं. आयुर्वेद में पपीते के पत्तों का उपयोग पाचन सुधारने और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए किया जाता है. डेंगू फीवर में प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी इन पत्तों को कारगर माना जाता है. घर में पपीते का पौधा होने से पत्ते आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं.

पीपल का पेड़ हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है और इसकी पूजा की जाती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाले पीपल के पत्ते भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. आयुर्वेद में पीपल के पत्तों का उपयोग सांस, त्वचा और पाचन से जुड़ी समस्याओं में किया जाता रहा है. इसके पत्ते चबाने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं.

करी पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. करी पत्ते आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो पाचन सुधारने और बालों की सेहत बनाए रखने में मदद करते हैं. इसके नियमित उपयोग से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और कमजोरी कम हो सकती है.

इन पौधों को घर में लगाने से न सिर्फ दवाओं पर होने वाला खर्च कम हो सकता है, बल्कि ताजे और प्राकृतिक विकल्प मिलने से स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है. जब सेहत ठीक रहती है तो काम करने की क्षमता बढ़ती है, जिसका असर इनकम और बैंक बैलेंस पर भी पड़ता है. यही कारण है कि लोग इन्हें स्वास्थ्य और समृद्धि दोनों से जोड़कर देखते हैं.

अगर आपके पास ज्यादा जगह नहीं है तो आप इन पौधों को गमलों में भी लगा सकते हैं. सही धूप, पानी और देखभाल से ये पौधे लंबे समय तक लाभ देते हैं. आज ही अपने घर में ये चार पौधे लगाकर एक स्वस्थ, सकारात्मक और संतुलित जीवन की ओर कदम बढ़ाइए.

homelifestyle

आज ही घर में लगा लीजिए 4 पौधे, कई बीमारियों से होगा बचाव, बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *